बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का क्रेज कुछ ज्यादा है। साउथ की हिंदी रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे तमाम कलाकार एक से एक हिट रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उदाहरण के लिए अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' मलयालम भाषा में बनने वाली इसी नाम की ही फिल्म की रीमेक है। देखा जाए तो बॉलीवुड का ये रीमेक ट्रेंड भी आज का नहीं है, यह काफी पुराना है। साउथ फिल्मों की हिंदी रीमेक की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन हम आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है।