सुधीर पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, ‘शक्ति’ में तो आप नजर ही नहीं आते हैं?
इस फिल्म के लिए मेरी पूरी शूटिंग हुई, डबिंग हुई, फिर अचानक से मैं फिल्म से गायब हो गया। रमेश सिप्पी का कहना था कि मेरे किरदार की वजह से फिल्म का फोकस भटक रहा था। इसके चलते फिल्म से मेरा किरदार ही हटा दिया गया। मुझे कितनी तकलीफ हुई, मैं बता नहीं सकता। अमिताभ बच्चन और कुलभूषण खरबंदा के साथ बहुत ही बेहतरीन सीन थे। लेकिन, जब रमेश सिप्पी ने धारावाहिक 'बुनियाद' में काम दिया तो इस धारावाहिक ने सारी कमियां दूर कर दी। इस धारावाहिक से मुझे बहुत पहचान मिली। 'बुनियाद' के बाद मुझे काफी फिल्में मिलने लगीं।