आनंद एल राय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आनंद एल राय
निर्देशक आनंद एल राय ने भी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत सहारा वन मोशन पिक्चर्स की फिल्म 'स्ट्रेंजर्स' से की। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, के के मेनन, नंदना सेन और सोनाली कुलकर्णी की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण राज कुंद्रा ने सहारा वन मोशन पिक्चर्स के साथ किया था। यह फिल्म 14 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन इसके बाद 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा' जैसी फिल्मों का निर्देशन करके आनंद ने अपना सिक्का जमा लिया।