फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 38: रुकने का नाम नहीं ले रही 'स्त्री 2' की गाड़ी, 38वें दिन भी बटोरे दर्शक

Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी सीक्वल 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'वेदा' से था। हालांकि, यह अन्य दोनों फिल्मों से काफी ज्यादा आगे निकल गई। रिलीज के बाद से ही 'स्त्री 2' रिकॉर्ड तोड़ रही है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म रिलीज के 38वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। आइए इसके लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अभिनीत 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 51.8 करोड़ रुपये (पेड रिव्यू को छोड़कर) का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'स्त्री 2' ने रिलीज के 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 433.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 37वें दिन 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, यह रिलीज के 38वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल नजर आई है। 

OTT: अब ओटीटी पर भी तंबाकू के दुष्प्रभाव को दिखाने वाले विज्ञापनों को दिखाना अनिवार्य, जारी हुआ नया मसौदा

4 of 5
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो 'स्त्री 2' ने रिलीज के 38वें दिन तीन करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल 572.4 करोड़ रुपये ही हो पाया है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। 

Taal 25th Anniversary: 'ताल' की 25वीं वर्षगांठ में जुटे सितारे, सुभाष घई समेत अनिल कपूर ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2', 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। जानकारी हो कि अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

Siddharth Malhotra: 'पंचायत' के निर्देशक दीपक मिश्रा की फिल्म में नजर आएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा? जानें अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें