फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिखेगी 'सरकटे' की दशहत? शो के निर्माताओं ने किया सुनील कुमार को फोन

Wed, 28 Aug 2024 09:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyjatt_019
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म की कहानी के साथ दर्शकों को इसके कलाकारों का अभिनय भी खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील कुमार-तमन्ना भाटिया-राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @sunnyjatt_019
स्त्री 2 में 'सरकटा' के किरदार ने लोगों को पर गहरी छाप छोड़ी है। इस भूमिका को सुनील कुमार ने निभाया है। फिल्म के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। अब अभिनेता को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील जल्द ही बिग बॉस शो के आगामी सीजन में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर-सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms/sunnyjatt_019
हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने शो में हिस्सा लेने को लेकर खुलकर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि बिग बॉस शो के लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि शो के लिए उनके पास फोन किया गया था। सुनील के अनुसार उन्हें अक्तूबर महीने से इस शो के साथ जुड़ने के लिए कहा गया। 

4 of 5
सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- सुनील कुमार
हालांकि, सुनील का कहना है कि वह पुलिस में काम करते हैं इस वजह से उन्हें छुट्टी की थोड़ी समस्या रहती है। अभिनेता के अनुसार पुलिस विभाग के खेल अधिकारी उनका पूरा समर्थन करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें छुट्टियों की समस्या नहीं होती है। बिग बॉस के मेकर्स के फोन के बारे में भले ही सुनील ने जानकारी दे दी, लेकिन इस शो में वह नजर आएंगे या नहीं इसकी उन्होंने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- सुनील कुमार
स्त्री 2  की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। हाल ही में यह फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 500 करोड़ वाले प्रतिष्ठित क्लब में भी शामिल हो सकती है।  फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। वहीं, स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाई हैं।
Swapna Joshi: निर्देशक के फ्लैट में घुसा चोर, पालतू बिल्ली की वजह से ऐसे रुकी चोरी, CCTV वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें