भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शुभी शर्मा आज एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शुभी के मुताबिक सबसे पहले फिल्मों में काम करने के लिए अपने परिवार को मनाना ही कठिन काम था। दरअसल, उनके पिता और परिवार नहीं चाहते थे कि वह भोजपुरी फिल्मों में कदम रखें। यहां तक के घर के लोग ही उन्हें ताना मारा करते थे। लेकिन एक हादसे ने शुभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनका फैसला गलत तो नहीं था। ऐसा इसलिए क्योंकि शुभी के साथ एक ऐसी घटना घटी जिसे वह आज तक भुला नहीं पाईं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई घटनाएं हो जाती हैं, जो परदे के पीछे छिप कर रह जाती हैं। एक्टरर्स कोशिश करते हैं कि इन घटनाओं का जिक्र तक बाहर न जाए। लेकिन शुभी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि परदे के पीछे डायरेक्टर उनसे कैसी मांगे करने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि शुभी के साथ हुई उस घटना के बारे में।