फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीलबर्ग की पोर्न स्टार बेटी के गिरफ्तार होने की असली वजह आई सामने, पैसों के लिए बनाए एडल्ट वीडियो

Tue, 03 Mar 2020 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्पीलबर्ग की बेटी - फोटो : ट्विटर
मशहूर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग (Steven Spielberg) की बेटी मकेला (Mikaela) ने हाल ही में पोर्न स्टार बनने की घोषणा की है। उन्होंने बताया था कि इससे पहले भी वह कई पोर्न साइट पर अपने वीडियोज अपलोड कर चुकी हैं लेकिन उनके पास सेक्स वर्कर का लाइसेंस न होने की वजह से वो वीडियो साइट से हटाने पड़े। इस घोषणा के 10 दिन बाद ही खबर आई थी कि मकेला (Mikaela) को अपने मंगेतर से घरेलू हिंसा करने के लिए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
जिसके बाद USD 1000 का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें छोड़ा गया। हालांकि उस वक्त मकेला के मंगेतर ने बताया था कि उन्हें गलतफहमी की वजह से गिरफ्तार किया गया था। अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है। दरअसल मकेला ने अपने मंगेतर से सच में मारपीट की थी।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 4 बजे एक बार से लौटने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि मकेला गुस्से में अपने मंगेतर पर चीजें फेंकने लगीं जिसके परिणाम स्वरूप उनके मंगेतर घायल हो गए और उनकी कलाई में सूजन आ गई। हालांकि उनके मंगेतर ने मकेला के खिलाफ मुकदमा करने से इनकार कर दिया, लेकिन अधिकारी अपनी ओर से मुकदमा चला रहे हैं।

4 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
वहीं दूसरी तरफ अपनी बेटी के इस फैसले पर फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलवर्ग ने बेशक सार्वजनिक रूप से उनके साथ होने की बात कही लेकिन बेटी की इस फैसले से वह परेशान जरूर हैं। उनका मानना है कि सार्वजनिक रूप से मकेला के इस खुलासे का असर उनके अन्य बच्चों पर किस तरह से पड़ेगा। उनका कहना है कि निश्चित तौर पर मैंने अपने बच्चों का पालन-पोषण इस तरह से नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
मकेला ने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एडल्ट विडियोज बनाने शुरू कर दिए हैं। मेरे इस काम में मेरे पिता ने मुझे सपोर्ट किया। उन्होंने बताया मेरा स्वभाव हमेशा से काफी सेक्शुअल रहा है लेकिन पहले मुझे बुरा लगता था क्योंकि मैं इससे पैसे नहीं कमा पाती थी और इस वजह से कई बार मुश्किल में भी पड़ चुकी हूं। मैंने पहले भी पॉर्नहब पर अपने वीडियोज पोस्ट किए थे लेकिन सेक्स वर्कर का लाइसेंस न होने की वजह से मुझे उन्हें हटाना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें