फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: झकझोर कर रख देगी इन सितारों के संघर्ष की कहानी, दिग्गजों कलाकारों की ये दास्तान सुन आंखें हो जाएंगी नम

Fri, 08 Dec 2023 08:56 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के इन दिग्गजों कलाकारों की दास्तां सुन आपकी आंखें नम हो जाएंगी। तो आइए जानते हैं इन सितारों की कहानी के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
बोमन ईरानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन सितारों ने इंडस्ट्री में आने से पहले काफी संघर्ष किया था। बॉलीवुड के इन दिग्गजों कलाकारों की दास्तां सुन आपकी आंखें नम हो जाएंगी। तो आइए जानते हैं इन सितारों की कहानी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी 
अरशद वारसी बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अरशद का जीवन काफी संघर्ष से भरा रहा है। अभिनेता इंडस्ट्री में आने से पहले आम लोगों की तरह बसों में नाखून पोलिश और लिपस्टिक बेचने का काम करते थे। अरशद ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।

यह भी पढ़ें: Manoj Bajpayee: द फैमिली मैन 3 में बूढ़े दिखेंगे श्रीकांत तिवारी! अभिनेता ने अपडेट देते हुए सीरीज को कहा भयानक
विज्ञापन

3 of 6
बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
बोमन ईरानी 
बोमन ईरानी का करियर भी संघर्षों से भरा रहा है। मुंबई के ताज होटल में एक वेटर का काम कर चुके एक्टर बोमन ईरानी आज बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुके हैं। अभिनेता  अपनी मां की बेकरी में उनका हाथ बटाया करते थे। बोमन ने विज्ञापनों में काम मिलने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख किया था।

4 of 6
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
किसान परिवार से आने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग का आज हर कोई दीवाना है। अभिनेता को बड़े परिवार के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते अभिनेता ने चपरासी और केमिस्ट की दुकान पर भी काम किया है। नवाजुद्दीन ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते गए। अभिनेता ने फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार कर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें: Leelavathi: नहीं रहीं मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री लीलावती, 85 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
विज्ञापन

5 of 6
रजनीकांत - फोटो : social media
रजनीकांत 
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने परिवार का पेट पालने के लिए बस कंडक्टर, कूली और कारपेंटर का भी काम किया है। कुछ समय बाद अभिनेता ने अपनी मंजिल का रास्ता नए तरीके से बनाया और कन्नड़ नाटकों में छोटे-मोटे रोल करना शुरू किया। इसी लगन, मेहनत और धैर्य ने उन्हें थलाइवा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
संजय मिश्रा
संजय मिश्रा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, अभिनेता इंडस्ट्री में आने से पहले ढाबे में काम किया करते थे। आज अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी एक्टिंग फिल्मों में काबिल-ए-तारीफ है। संजय हर किरदार में खुद को बहुत खूबसूरती से ढाल लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Brahmastra 2: देव के रोल में रणवीर का नाम फाइनल होने की ये है सच्चाई, फैक्ट चेक में झूठी निकली वायरल खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें