बी-टाऊन के घर शीशे के महल की तरह हैं। बाहर से जितने साफ और सुंदर, अंदर से उतने ही गहरे और काले। आए दिन इन महलों में कोई ना कोई विवाद चलता रहता है। पहले तो स्टार्स अपने विवादों में खुद उलझे रहते थे और अब उनके बच्चे भी मानो इस प्रथा को आगे बढ़ा रहे हों। कई ऐसे स्टार किड्स हैं जिनका नाता अभी से विवादों से जुड़ गया है। श्रद्धा कपूर, सोनम कपूर, सारा अली खान से लेकर आर्यन खान, नव्या नवेली नंदा जैसे लोकप्रिय स्टार किड्स ड्रग के मामलों ये लेकर विवादास्पद बयानों तक में शामिल हो चुके हैं।
हाल ही में, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बॉलीवुड के गलियारों में ऐसे कई मामले हैं जब अपने बच्चों की वजह से माता पिता को शर्मिंदा या ट्रोल होना पड़ा हो। तो चलिए आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका है।
विज्ञापन
2 of 11
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
किसी जमाने के पावर कपल, एक्टर सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को कौन नहीं जानता। माता- पिता से परे उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतने नामचीन खानदान में जन्मी अभिनेत्री ने अपना फिल्मी सफर अकेले ही तय किया है। लेकिन पिछले साल एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने ड्रग्स के मामले में पूछताछ की थी। मामला दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से जुड़ा था।
विज्ञापन
3 of 11
श्रद्धा कपूर
- फोटो : Instagram
श्रद्धा कपूर
दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग मामले से संबंधित एनसीबी द्वारा पुछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि पूछताछ के दौरान, श्रद्धा ने भी ड्रग्स लेने से इनकार किया था लेकिन यह स्वीकार किया था कि वह सुशांत की पार्टियों में जाया करती थीं और दिवंगत अभिनेता वहां ड्रग्स लिया करते थे।
4 of 11
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। आए दिन अभिनेत्री सुर्खियों में रहती हैं। अनन्या से जुड़े वैसे तो कई विवाद सामने आ चुके हैं पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ मुख्य विवादों के बारे में बताते हैं। अभिनेत्री ने एक बार घोषणा की थी कि वह पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया जाने वाली हैं। उनकी एक सहपाठी ने बाद में बताया कि अभिनेत्री अपने कॉलेज में प्रवेश के बारे में झूठ बोल रही थी। हालांकि, अनन्या ने बाद में इन आरोपों को झूठ करार दे दिया।
हाल ही में आर्यन खान के मामले में अभिनेत्री के नाम का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है। इस कॉन्ट्रोवर्सी में उनका कितना हाथ है, ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
5 of 11
सोनम कपूर
- फोटो : Instagram/Sonamkapoor
सोनम कपूर
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। लेकिन, ज्यादातर वह अपने फैशन और विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक बार, एक साक्षात्कार में उनसे पूछा गया कि उन्हें एक अच्छे अभिनेता के रूप में लेबल नहीं किया जाता है, तो उन्हें कैसा लगता है। इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने ऐसा बयान दे दिया जिससे उनकी बहुत बदनामी हुई। उन्होंने कहा था: "यदि आप अच्छे नहीं दिख रहे हैं, तो वे सोचते हैं कि आप एक अच्छे अभिनेता हैं। सिर्फ इसलिए कि आप साधारण दिखते हैं और आप जोर से बात करते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप एक अच्छी अभिनेत्री हैं।" इसी के साथ वह कई एक्टर्स पर कमेंट करते भी दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 11
सूरज पंचोली
- फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने विवादित लाइमलाइट में रहकर अपने पिता की विरासत को बरकरार रखा है। बता दें कि जिया खान के सुसाइड विवादों में उनका नाम सामने आया था, जो उनके सुसाइड नोट पर आधारित था। नोट उनके तनावपूर्ण संबंधों की ओर संकेत दे रहा था। जिसके बाद जिया की मां ने अभिनेता पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। वह केस को कोर्ट तक भी ले गईं थी लेकिन न्याय नहीं मिला और सूरज पंचोली छूट गए।
विज्ञापन
7 of 11
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या नवेली नंदा
अमिताभ बच्चन की पोती, नव्या नवेली नंदा का नाम शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ लीक हुए एमएमएस स्कैंडल में आया था। वीडियो में दोनों स्टार किड्स प्राइवेट मोमेंट शेयर करते नजर आ रहे थे। इंटरनेट यूजर्स ने इस खबर को तूफान की तरह फैला दिया था। दोनों स्टार किड्स की इसके बाद बहुत बदनामी भी हुई थी। लेकिन बाद में पता चला कि वे स्टार किड्स नहीं बल्कि उनके हमशक्ल थे।
8 of 11
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान
सालों पहले दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान को कोकीन खरीदते हुए पकड़ा गया था। उनका मामला नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 के अंदर दर्ज किया गया था। लेकिन पहली बार ऐसा अपराध करने के कारण, उन्हें एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64ए के तहत अभियोजन से छूट मिल गई थी।
9 of 11
प्रतीक बब्बर
- फोटो : instagram/_prat
प्रतीक बब्बर
एक दीवाना था अभिनेत प्रतीक बब्बर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं, स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं। उन्होंने एक आर्टिकल में खुद स्वीकार किया था कि वे 13 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगे थे। हालांकि उन्होंने आगे बताया था कि वह पुनर्वसन के लिए गए थे और वहां उनकी हालत दिन-ब-दिन बेहतर हो गई।
10 of 11
आर्यन खान ड्रग मामला
- फोटो : अमर उजाला
आर्यन खान
सालों पहले शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान पर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा के साथ एक प्राइवेट एमएमएस लीक करने का आरोप लगा था, जो बाद में फर्जी निकला। लेकिन हाल ही में उनका नाम मुंबई क्रूज पर रेव पार्टी के सिलसिले में एक ड्रग विवाद में सामने आया है। भले ही वह अपने ड्रग्स लेने की बात को नकारने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन उनकी व्हाट्सएप चैट कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। उनकी जमानत की याचिका भी अब तक कई बार खारिज हो गई है। अब देखना होगा की इस कॉन्ट्रोवर्सी का अंत कब और कैसे होता है।
संजय दत्त
बॉलीवुड के मुन्नाभाई सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त लंबे समय से विवादों में थे। चाहे वह बम विस्फोट का मामला हो या नशीले पदार्थों का सेवन। उन पर तो पूरी फिल्म बन चुकी है। अभिनेता काफी समय तक जेल में भी रहे थे।