फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Kids Debut: सलमान की भांजी के बाद ये स्टारकिड्स डेब्यू की कतार में, जानिए कैसे कर रहे जीतोड़ मेहनत

Thu, 23 Nov 2023 11:50 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला
इंडस्ट्री जब भी कोई स्टार किड्स इंडस्ट्री में कदम रखता है, तो दर्शकों की अपेक्षाएं उनसे काफी बढ़ जाती है। फिल्म की रिलीज होते ही उनकी तुलना मां-बाप या दूसरे रिश्तेदारों से होने लगती है और ये किसी भी युवा के लिए बहुत बड़े मानसिक तनाव से कम नहीं होता। लेकिन, हिंदी सिनेमा में नए सितारों की जो नई खेप छोटे-बड़े परदे पर उतरने की तैयारी कर रही है, उसने अपने अभिनय को लेकर भी जबर्दस्त तैयारियां कर रखी हैं। रंगमंच के सिद्धहस्त निर्देशकों से लेकर भाषा और संवाद का प्रशिक्षण देने वालों से ये सब रोज सीख रहे हैं और कोशिश यही है कि बजाय अपने परिवार के अपने अभिनय से ये सब दर्शकों को प्रभावित करें। शुरुआत इस शुक्रवार हो रही है लेखक सलीम खान की नातिन, सलमान खान की भांजी और अतुल व अलविरा अग्निहोत्री की बिटिया अलीजेह से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अलीजेह अग्निहोत्री
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म 'फर्रे' से इंडस्ट्री में कदम रख रही है। यह फिल्म परीक्षा के दौरान होने वाली नकल पर आधरित है। इस फिल्म का निर्देशन वेब सीरीज 'जामताड़ा' का निर्देशन कर चुके सौमेंद्र पाधी ने किया है। फिल्म में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा जेन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बोस रॉय और जूही बब्बर की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।

यहां पढ़ें फिल्म फर्रे का रिव्यू : Farrey Review: अलीजेह ने किया 2023 का सबसे चौंकाने वाला डेब्यू, सलीम खान को नातिन से मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

विज्ञापन

3 of 11
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुहाना खान 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान जोया अख्तर की ओटीटी फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही है। यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Isha Talwar Interview: संस्कृत चित्त को शांत करने वाली भाषा, इसे सीख लिया तो हर भाषा का अभिनय आसान हो जाएगा

4 of 11
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खुशी कपूर 
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। खुशी कपूर भी  जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म से करियर की शुरुआत ना करके अपनी बहन जाह्नवी कपूर की तरह बाहर की फिल्म कंपनी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। 
Shah Rukh Khan: इस तरह शाहरुख खान को मिली थी 'डंकी', कहा- 'राजकुमार हिरानी के घर के आगे लगा लिया था टेंट'

विज्ञापन

5 of 11
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगस्त्य नंदा 
महानायक अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा भी जोया अख्तर की फिल्म  'द आर्चीज'  से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अगस्त्य नंदा एक और फिल्म 'इक्कीस' कर रहे हैं। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित फिल्म है। अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म ''द आर्चीज' पर लोगो की नजरें टिकी हुई हैं।
Animal Trailer: आज दोपहर आएगा ‘एनिमल’ का धमाकेदार ट्रेलर, फास्टेस्ट वन मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड टूटने के आसार

विज्ञापन

6 of 11
राशा थडानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राशा थडानी
अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी  राशा थडानी साउथ की  तेलुगु फिल्म 'आरसी 16' के जरिए अभिनेता राम चरण के साथ डेब्यू कर रही है। वहीं हिंदी सिनेमा में भी वह निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करने जा रहे हैं।  यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। फिल्म का शीर्षक अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। ऐसी चर्चा है कि यह फिल्म अगले साल  नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Wednesday Box Office Report: टाइगर 3 की कमाई में गिरावट जारी, खिचड़ी 2 का बंटाधार, जानें 12वीं फेल का हाल

विज्ञापन

7 of 11
अहान पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अहान पांडे 
अभिनेत्री अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिंदी सिनेमा का मशहूर प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स अहान पांडे को लॉन्च करने वाला है। चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे अहान पांडे की पिछले तीन वर्षों से ग्रूमिंग चल रही है। ऐसी चर्चा है कि यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी।
TV Actress: दो शादियों के बाद भी इन हसीनाओं को नहीं मिला सच्चा प्यार, अकेले जिंदगी जीने को हुईं मजबूर

8 of 11
जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जुनैद खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे  जुनैद खान यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म  'महाराज' से डेब्यू कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई और ये फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। आमिर खान भी अपने बेटे जुनैद खान के लिए एक रोमांटिक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं जिसमें उनकी हीरोइन खुशी कपूर हो सकती हैं।
Celebs Breakup: प्यार में बेवफा बने ये स्टार्स, ब्रेकअप के बाद पार्टनर ने पोल खोल सबको किया हैरान

9 of 11
शनाया कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनाया कपूर
अभिनेता संजय कपूर और आभूषण डिजाइनर महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की काफी लंबे समय से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'बेधड़क' से लांचिंग की खबरें  सुनने में आ रही है। इस फिल्म शनाया कपूर के साथ  गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के नाम की चर्चा थी। लक्ष्य जल्द ही फिल्म ‘किल’ में नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : एंड्रयू ड्रीम्स में 60 साल की लाइबी का दिखा जज्बा, द आर्चीज पर खुलकर बोलीं जोया

10 of 11
पश्मीना रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पश्मीना रोशन 
अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन और प्रसिद्ध संगीत निर्देशक राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन रोमांटिक ड्रामा 'इश्क विश्क रिबाउंड' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं।  यह फिल्म 2003 की लोकप्रिय फिल्म 'इश्क विश्क' की रीमेक है, जिससे शाहिद कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। इस फिल्म में पश्मीना के अलावा  रोहित सराफ, नैला ग्रेवाल और जिब्रान खान की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म का निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है।
Animal: रणबीर और रश्मिका की 'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट, दर्शकों को मिलेगा इतनी लंबी फिल्म का लुत्फ

विज्ञापन

11 of 11
इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इब्राहिम अली खान 
अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी स्टारकिड्स के गॉडफादर करण जौहर की फिल्म 'सरजमीं' से डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म मलयालम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हृदयम' की रीमेक है। इस फिल्म का  निर्देशन मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सैन्य सेवाओं पर आधरित है। इस फिल्म के अलावा इब्राहिम अली खान एक और फिल्म 'दिलेर' भी कर रहे हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Farrey Screening: 'फर्रे' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, हेलन से लेकर कटरीना तक ने इवेंट में की शिरकत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें