फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas: एजेंट विनोद की इसलिए हुई ‘मेरी क्रिसमस’ से छुट्टी, श्रीराम राघवन ने पहली बार किया खुलासा

Thu, 11 Jan 2024 09:58 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रीराम राघवन ने एक बातचीत में कहा, 'यह कहानी एक अलग युग की है। अगर मैंने सिर्फ साधारण कथानक लिया होता, तो मैं सीआईडी का एक एपिसोड बना सकता था। मुझे एक अभिनेता के रूप में सैफ पसंद हैं।'
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक श्रीराम राघवन ने हाल ही में बताया था कि वह फिल्म में पहले विजय की जगह सैफ को लेना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया था। निर्देशक ने एक बातचीत में कहा, सैफ स्वाभाविक रूप से नाराज थे, लेकिन उस पल में सबसे अच्छा जो वह कर सकते थे वह उन्हें आश्वस्त करना था कि वह उनके साथ सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। बाद में उन्होंने कटरीना के साथ विजय को साइन किया।
विज्ञापन

2 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीराम राघवन ने एक बातचीत में कहा, 'यह कहानी एक अलग युग की है। अगर मैंने सिर्फ साधारण कथानक लिया होता, तो मैं सीआईडी का एक एपिसोड बना सकता था। मुझे एक अभिनेता के रूप में सैफ पसंद हैं, हालांकि हमारी आखिरी फिल्म नहीं चली। उस समय वह इतना कुछ नहीं कर रहे थे, तो मैंने सोचा ये अच्छा होगा। मैं उनसे मिलने गया। उन्हें कहानी बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि बढ़िया चलो इसे करते हैं और फिर, मैंने इसे निखारना शुरू कर दिया।' 

KWK 8: अपनी और ऋषि कपूर की शादी से रणबीर-आलिया को क्या सलाह देना चाहती हैं नीतू? करण के शो में किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं इस पर विस्तार कर रहा था, तो मुझे अचानक लगा कि कहानी को एक एक्स-फैक्टर की जरूरत है, जो हमें पारंपरिक जोड़ी से नहीं मिल सकता है। सैफ और कटरीना ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इसलिए, मैं अपने निर्माता के पास गया और उनसे कहा कि मुझे लगता है मैंने गलती की है, मुझे नहीं लगता कि यह काम करेगा। उन्होंने मुझसे कहा कि बेहतर होगा कि आप अभी जाकर उन्हें यह बताएं।' उन्होंने कहा कि वह सैफ से मिलने के लिए काफी घबराए हुए थे। 

4 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने आगे कहा, 'ऐसा नहीं था कि वह कोई समस्या थी। मैं फिल्म भी कर सकता था, लेकिन बात बस इतनी है कि जब मैं इसे लिख रहा था, तो कुछ क्लिक नहीं हो रहा था, मुझे नहीं पता क्या, यह बहुत कठिन था कि जाकर उन्हें बताया जाए। वह स्वाभाविक रूप से परेशान था।' उन्होंने आगे बताया कि यह 2018 में हुआ था, जब उनके मन में कोई वैकल्पिक अभिनेता भी नहीं था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने सैफ के साथ फिल्म की कोई शूटिंग नहीं की थी। सैफ अली खान और श्रीराम राघवन ने 'एक हसीना थी' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत मेरी क्रिसमस को हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में फिल्माया गया है। यह फिल्म शुक्रवार, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैस कलाकार नजर आएंगे, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं।  

Sanskriti Festival: मकर संक्रांति पर मुंबई में लगेगा संगीत का मेला, इन दिग्गज कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें