फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे में रेखा से लेकर टीना अंबानी तक रहीं मौजूद, वायरल हो रहे वीडियो में दावा

Mon, 13 Aug 2018 02:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
13 अगस्त को जन्मीं एक्ट्रेस श्रीदेवी को आज उनके फैंस याद कर रहे हैं। निधन के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। ऐसे में श्रीदेवी के फैंस उनसे जुड़ी छोटी-छोटी यादें शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी का ये आखिरी बर्थडे पार्टी है, जिसमें वो दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ जन्मदिन मना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी
शेयर किए जा रहे हैं वीडियो में श्रीदेवी के साथ रानी मुखर्जी, रेखा और टीना अंबानी साथ में बैठे हुए हैं, जबकि शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय और मनीष मल्होत्रा साथ में खड़े हैं। थोड़ी देर में एक केक लाया जाता है और सभी इस मौके को सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi unseen pictures
वीडियो में सभी मिलकर श्रीदेवी के लिए जन्मदिन सॉन्ग गाते हैं। श्रीदेवी खुशी से रानी मुखर्जी को किस करती हैं। बता दें कि श्रीदेवी हर साल अपना जन्मदिन बहुत ही धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस साल जब वो नहीं हैं तो फैंस उन्हें हर तरह से याद कर रहे हैं।

4 of 5
Jhanvi and Sridevi
इस मौके पर श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ श्रीदेवी और बोनी कपूर नजर आ रहे हैं। जाह्नवी अपनी मां की गोद में मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस और टोपी में जाह्नवी बहुत ही प्यारी लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
यह पहला मौका नहीं है जब मां श्रीदेवी की याद में बेटी जाह्नवी ने कोई तस्वीर शेयर की हो। इसके पहले भी जाह्नवी ने मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रही थे। आपको बता दें कि पिछले साल पत्नी श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर पति बोनी कपूर ने एक पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें