मनोरंजन जगत के सितारे अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा काम करते हैं जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। हमेशा कड़ी सुरक्षा के बीच रहने वाले ये कलाकार जब आम लोगों के बीच यूं ही निकल पड़ते हैं तो फैंस को भी हैरानी हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार सड़क पर जाती नजर आ रही है। हालांकि खास बात ये है कि ये कार साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की बताई जा रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक 26 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि विजय वाइन रंग की स्वैंकी रोल्स रॉयस लेकर सड़क पर निकले हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
हालांकि ये साफ नहीं है कि गाड़ी विजय ही चला रहे थे, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि विजय ही अपनी शानदार गाड़ी लेकर सड़क पर निकले थे। बता दें कि एक अंजान शख्स इस गाड़ी के पीछे जा रहा था और उसने ये वीडियो बना लिया। हालांकि ये मानना भी कोई कठिन बात नहीं है कि विजय गाड़ी लेकर खुद सड़क पर निकले हों। इससे पहले भी तमिलनाडु विधान सभा चुनाव के समय विजय वोटिंग बूथ पर साइकिल से पहुंचे थे और इस बात की जबरदस्त चर्चा हुई थी।