बॉलीवुड के पावर हाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने अतरंगी लुक और फैशन सेंस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर का अजीबो-गरीब लुक में नजर आना कोई नई बात नहीं है। रणवीर आए दिन अपने लुक के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। यही कारण है कि कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने एक बार फिर अपने लुक के साथ एक कुछ नया किया है। रणवीर के इस लुक के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।
यह तो सभी के समझ से परे है कि ये रणवीर का शौक है या खुद को सबसे अलग दिखाने का अंदाज लेकिन तमाम ट्रोलिंग के बाद भी रणवीर अपने लुक के साथ खेलते रहते हैं। दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फिल्मी सितारे तो उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन उनका लुक लोगों के बिल्कुल पल्ले नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि ट्विटर पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और फनी मीम्स बना रहे हैं।