फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu Birthday: पहली ही मुलाकात में इस बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे महेश बाबू, फिर ऐसे रचाई थी शादी

Sun, 09 Aug 2020 08:03 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नम्रता और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू अपना जन्मदिन नौ अगस्त को मनाते हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने तेलुगू सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। महेश बाबू फिल्मों के अलावा अपनी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। महेश बाबू के जन्मदिन के मौके पर हम आपको इन दोनों कलाकारों की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
नम्रता शिरोडकर पति महेश बाबू से चार साल बड़ी है लेकिन इन दोनों के बीच कभी भी उम्र की सीमा नहीं आई। नम्रता शिरोडकर हिंदी सिनेमा के जानी- मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता था। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
पहली मुलाकात के बाद ही नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने नहीं कबूला था। यहां तक कि महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को भी नहीं बताया था। 

4 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद यह दोनों 10 फरवरी साल 2005 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अपनी शादी से पहले ही नम्रता शिरोडकर ने तय कर लिया था कि वह फिल्मी दुनिया को छोड़ देंगी, इसलिए उन्होंने शादी से पहले अपने सारे प्रोजेक्ट खत्म कर लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महेश बाबू, नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के एक साल बाद ही नम्रता शिरोडकर ने बेटे गौतम को जन्म दिया। शादी के तीन साल बाद ऐसे खबरें सुननें को मिली थीं कि नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। इसके बाद नम्रता शिरोडकर ने साल 2012 में बेटी सितारा को जन्म दिया। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: जांच में सहयोग नहीं कर रहीं रिया चक्रवर्ती, इस शख्स की कार से पहुंची थीं ईडी के दफ्तर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें