हिंदी फिल्मों की तरह ही अब साउथ की फिल्में भी हिंदी पट्टी के बीच खूब देखी जाती हैं। हर साल साउथ की कई फिल्में रिलीज होती हैं। दर्शक भी इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई बार इन फिल्मों के नाम ऐसे होते हैं जिसे पढ़कर लोग भी सोच में पड़ जाते हैं। साउथ की फिल्मों का स्टाइल ही अलग है चाहे उसमें एक्टर के बोलने का स्टाइल हो या फिर उसके चलने का अंदाज। यहां तक कि उनकी फिल्मों के नाम तक लोगों को हंसाने के काम आते हैं।
फनी है इन फिल्मों के हिंदी नाम
हालांकि ये नाम असली नहीं हैं, हिंदी में डब करने के बाद इन फिल्मों को ये नाम दिए गए हैं। अभी आपको बताते हैं, ऐसी साउथ फिल्मों के नाम, जिनको सुन आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे या तो फनी नाम पर हंसी आ जाएगी या ये सोचकर कि आखिर फिल्म का नाम ऐसा क्यों रखा गया है।