फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग के लिए इस अभिनेत्री ने छोड़ा था स्कूल, एनआरआई पति से तलाक के बाद बेटी को अकेले पाल रहीं

Wed, 15 Jan 2020 08:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bhanupriya - फोटो : social media
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रह चुकीं भानुप्रिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं । भानुप्रिया 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। भानुप्रिया ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया । आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं भानुप्रिया ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रखा था । उनकी पहली फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' है जो 1983 में रिलीज हुई थी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
bhanupriya
भानु ने साउथ में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा । भानुप्रिया की फिल्मों में आने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है । भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है। उनका पहले से कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। जब वो स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थीं तब एक दिन भाग्यराजा गुरु वहां आए। वो अपनी फिल्म के लिए एक टीन गर्ल लेना चाहते थे जिसे डांस करना आता हो । 
विज्ञापन

3 of 7
bhanupriya
उन्होंने भानुप्रिया को सिलेक्ट किया, लेकिन एक फोटोशूट के दौरान उन्हें लगा कि भानु काफी छोटी है, इसलिए उन्हें इस फिल्म में नहीं लिया गया। इसके बाद भानु दोबारा कभी स्कूल नहीं गईं । उन्होंने स्कूल में पहले ही बोल दिया था कि वे फिल्मों में रोल कर रही हैं और फिल्म हाथ से निकलने के बाद स्कूल जातीं, तो उनका मजाक बनता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम ढूंढा और सफलता भी मिली । 

4 of 7
bhanupriya
इस बीच भानुप्रिया फोटोशूट भी करवाती थीं । उनके फोटोशूट पर जब भारतीराजा गुरु की नजर पड़ी तो उन्होंने तमिल फिल्म 'Pasiyadu' में उन्हें मौका दिया। जब वो यह फिल्म कर रहीं थीं, तभी उन्हें वामसी गुरु की 'सितारा' ऑफर हुई और उसके बाद 'चंद्रंगम'। सबसे पहले 'सितारा' रिलीज हुई, जो बड़ी हिट साबित हुई और नेशनल लेवल पर बेस्ट रीजनल फिल्म के साथ कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
विज्ञापन

5 of 7
bhanupriya
भानुप्रिया ने 1986 में फिल्म 'दोस्ती दुश्मनी' से बॉलीवुड में एंट्री ली। वे अब तक लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़' (1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989), 'दाव पेंच' (1989), 'ग़रीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990) और 'भाभी' (1991) शामिल हैं। भानुप्रिया की ज्यादातर फिल्मों में उनके कोस्टार जितेन्द्र रहे।
विज्ञापन

6 of 7
bhanupriya
भानुप्रिया ने फिल्म इंडस्ट्री को 33 साल दिए। भानुप्रिया की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है । एक इंटरव्यू में भानुप्रिया ने बताया था कि वो NRI आदर्श कौशल को पसंद करती थीं। चूंकि आदर्श अमेरिका में रहते थे तो दोनों की बात अक्सर फोन पर ही होती थी। भानु के पैरेंट्स दोनों की शादी के खिलाफ थे। बाद में भानुप्रिया ने 14 जून, 1998 को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। 5 साल बाद 2003 में उन्होंने बेटी अभिनया को जन्म दिया। हालांकि शादी के 7 साल बाद 2005 में भानुप्रिया और कौशल का तलाक हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bhanupriya - फोटो : social media
इसके बाद बेटी की कस्टडी भानुप्रिया को मिल गई और वो चेन्नई चली आईं। भानु अब 17 साल की बेटी की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। भानुप्रिया की एक बहन भी हैं 'शांतिप्रिया', जो उन्हीं की तरह तमिल, तेलगु के साथ बॉलीवुड में  'सौगंध' जैसी 90 के दशक की कुछ फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि शांतिप्रिया कभी भानु की तरह मशहूर नहीं हो पाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें