फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ एक्टर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता को दौड़ाकर पीटा, रिश्ते में हैं सीएम के बहनोई

Tue, 09 Apr 2019 12:58 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
साउथ एक्टर और राजनेता नंदमुरी बालाकृष्ण एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। बीते कुछ समय से चुनाव अभियान के दौरान बालाकृष्ण लोगों के साथ अपने व्यवहार को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। तेलगुदेशम पार्टी विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी ही पार्टी के समर्थक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
नंदमुरी बालाकृष्ण टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बहनोई और उनके बेटे नारा लोकेश के ससुर हैं। वह हिंदूपुर विधानसभा सीट पर विधायक हैं और तेलगुदेशम पार्टी के टिकट पर इस बार भी विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड शो के दौरान बालकृष्ण ने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

3 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय कैमरे पर कैद हुई जिस वक्त बालाकृष्ण विजयनगरम जिले में चुनाव अभियान में भाग ले रहे थे। इस दौरान वहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान बालाकृष्ण को किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को भगाकर मारा।

4 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
इस 49 सेकेंड के वीडियो को वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो क्लिप में बालाकृष्ण की छवि स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन इस बात को लेकर इनकी काफी निंदा हो रही है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nandamuri Balakrishna - फोटो : social media
इससे पहले बालाकृष्णा ने चुनाव प्रचार के दौरान एक पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने न केवल पत्रकार से बदतमीजी की थी, बल्कि उसे गालियां भी दीं। बालाकृष्णा ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें