मौत जिंदगी का एक ऐसा सच है जिससे ना कोई छिप सकता है और ना ही भाग सकता है। बॉलीवुड सेलेब्स की आलीशान जिंदगी को देखकर लोग सोचते हैं कि इन्हें ना कोई कमी होगी और ना ही किसी बात का दुख। हालांकि मौत तो वो सच है कि इसे बॉलीवुड सेलेब्स भी छुटकारा नहीं पा सकते। कब कौन कैसे और किस वक्त इस दुनिया से चला जाएगा ये कोई नहीं जानता है। मौत तो कभी भी आए दुख देती है लेकिन जब सितारे अचानक दुनिया को अलविदा कह देते हैं तो उनके चाहने वालों को धक्का लग जाता है।
जब सड़क हादसों मे हुईं इन सितारों की मौत
आलीशान गाड़ियों, प्लेन और जहाज से सफर करने वाले बहुत से सितारे ऐसे रहे जिनकी मौत एक हादसे में हो गईं। किसे पता था कि सफर पर निकले ये सितारे अब कभी लौट कर इस दुनिया में नहीं आ पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे मे जिनकी हादसे में हुई मौत ने फैंस को दिया था सदमा।