फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी: कोरोना काल में असहाय महसूस कर रहे हैं सोनू सूद, बोले- काश मेरे पास जादू की छड़ी होती

Fri, 07 May 2021 06:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social media
देश में इस वक्त कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद लगातार काफी समय से लोगों की मदद करने में जुटे रहे हैं। लोग सोनू सूद से ट्विटर पर मदद की गुहार लगा रहे हैं। वे पिछले साल ही से निरंतर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों तक मदद नहीं पहुंच पाने का सोनू को मलाल है और वो बहुत उदास हैं। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट कर अपना दुख जताया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram
सोनू ने अपने ट्वीटर पर एक व्हाट्सएप चैट शेयर किया है। इसमें एक शख्स ने सोनू से आईसीयू में बेड दिलाने की गुहार लगाई है। ट्वीट में लिखा कि 'सर मैं आपको जनता हूं। आप तो जानते ही हैं कि फिलहाल हर दो में से एक आदमी का सपना है कि अस्पताल में मरीज को बेड मिल जाये।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
इस पर सोनू ने उस व्यक्ति से बात की। उन्होंने लिखा कि 'अभी फिलहाल सबको जरूरत है। हम सभी की मदद करने की कोशिश में लगे हैं।' बता दें कि व्यक्ति ने अपनी बहन के लिए बेड की मांग की थी, जिस पर सोनू ने उसे मदद का भरोसा दिलाया।
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
इसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट कर इस चैट को शेयर किया। यहां उन्होंने लिखा कि 'मैं जब ऐसे जरूरतमंद मरीजों को बेड नहीं दिला पाता तो असहाय महसूस करता हूं। काश मेरे पास कोई जादू की छड़ी होती तो सबकुछ ठीक कर देता।' हालांकि बाद में सोनू ने उन्हें बेड दिला दिया और इसकी जानकारी भी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा कि 'आखिरकार बेड मिल गया। चलो दिन की शुरुआत सकारात्मक हुई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि एक बार फिर से देश में कोरोना के केस में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस समय कई सेलेब्स जरूरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। इसमें सोनू के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और शिल्पा के अलावा भी कई सितारे अपने-अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें