फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top-10: सोनू सूद के दफ्तर पहुंचा आयकर विभाग, एप्पल पर क्यों भड़के अनुपम खेर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Wed, 15 Sep 2021 06:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सोनू सूद, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में गरीब मजदूरों के मसीहा बने एक्टर सोनू सूद के मुंबई में मौजूद छह परिसरों में आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए शुरू किए मेंटरशिप कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। बीते दिनों चर्चा थी कि सोनू आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले हैं। हालांकि एक बयान में उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि इस दौरान एक्टर ने दिल्ली सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी। सोनू सूद ट्विटर, फोन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस तरह से मजदूरों की मदद की उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है। वे आज भी किसी की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज का हिस्सा हैं। इसके अलावा वे और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं।

पड़ताल: सोनू सूद के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची आयकर विभाग की टीम, छह जगहों पर सर्वे करने का दावा
विज्ञापन

2 of 10
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। वह हर विषय पर अपने विचार खुल कर रखते हैं। अपनी इसी सक्रियता के चलते कई बार एक्टर को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। लेकिन फिर भी वह अपने विचार रखने से पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में अभिनेता ने हाल ही में ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

बॉलीवुड: एप्पल स्टोर में भारतीय घड़ी ना होने पर निराश हुए अनुपम खेर, ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन

3 of 10
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्नोग्राफी मामले में जेल में कैद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर नई खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज एस्प्लेनेड कोर्ट के सामने इस मामले में 1500 पेज की एक चार्जशीट दाखिल की है। ये चार्जशीट बिजनेसमैन राज कुंद्रा और दूसरे आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है।

Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच ने सौंपी 1500 पन्नों की चार्टशीट, पोर्न वीडियो बनाने के मामले में राज कुंद्रा को किया गया है गिरफ्तार

4 of 10
रजनीकांत - फोटो : PTI
अभिनेता रजनीकांत को लेकर साउथ में किस तरह का क्रेज देखने को मिलता है ये तो सभी जानते हैं। हाल ही में उनके फैन्स ने तमिलनाडु में एक बकरी को मारकर उसका खून उनकी आगामी फिल्म 'अन्नाते' के फर्स्ट लुक पोस्टर पर चढ़ा दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा खड़ा हो गयाय़ ऑल इंडिया रजनीकांत रसीगर मंदरम (फैंस क्लब) के प्रशासक वी.एम. सुधाकर ने कहा, 'यह खेदजनक ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय भी है सभी से ऐसे घृणित कृत्यों का हिस्सा नहीं बनने का अनुरोध करते हैं'।
विज्ञापन

5 of 10
डीप 6 पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
पश्चिम बंगाल की सियासत में साल 2011 एक निर्णायक साल माना जाता है। इसी साल वामपंथियों का गढ़ रहे पश्चिम बंगाल की सत्ता एक ऐसी महिला के हाथ आई जिसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी 10 साल बाद भी उसकी कुर्सी से हिला नहीं पाई। और, साल 2011 के कोलकाता की इसी राजनीतिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्मकार शूजित सरकार की अगली फिल्म ‘डीप 6’ का प्रीमियर सीधे बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अगले महीने होने जा रहा है। पूरा देश जब यहां शक्ति पूजा के पर्व नवरात्रि में व्यस्त होगा तो फिल्म की निर्देशक मधुजा मुखर्जी इस फिल्म को लेकर बुसान में इसकी बुनावट की बातें कर रही होंगी।

शूजित सरकार की इस फिल्म में दिखेगा दीदी के शुरुआती दिनों का कोलकाता, बुसान में होने जा रहा प्रीमियर
विज्ञापन

6 of 10
ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स पिछले काफी समय से किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले अपने पिता जैमी संग संरक्षण विवाद को लेकर ब्रिटनी सुर्खियों में थीं। वहीं इस मामले के साफ होते ही ब्रिटनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ सगाई की घोषणा कर दी। 39 साल की ब्रिटनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनके साथ ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी भी नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया: ब्रिटनी स्पीयर्स के अचानक इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट होने से फैंस के बीच मची हलचल, सामने आई वजह
विज्ञापन

7 of 10
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी का सफर अब खत्म होने की तरफ है। जल्द ही देश को बिग बॉस ओटीटी का पहला विनर मिल जाएगा। इस शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन हैं। बिग बॉस ओटीटी के खत्म होते ही बिग बॉस 15 भी टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। कलर्स चैनल ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है। सलमान खान इस प्रोमो में एक जंगल में नजर आ रहे हैं। 

Bigg Boss OTT Grand Finale: इस हफ्ते शो से बाहर होंगे दो कंटेस्टेंट, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले

8 of 10
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर उनकी एक-एक पोस्ट को लाखों लाइक मिलते हैं। उनकी फिल्मों को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही नहीं उनकी एक्टिंग के भी फैंस काफी दीवाने हैं। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि दीपिका ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेनहत की है और अपनी मेहनत के दम पर आज दीपिका बॉलीवुड पर राज करती हैं, और एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने मुंबई के अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में अपना दूसरा घर खरीदा है।

नया आशियाना: दीपिका,रणवीर ने अलीबाग में खरीदा बंगला, बड़े-बड़े सितारों ने भी यहीं खरीद रखा है घर

9 of 10
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह किसी भी सामाजिक राजनीतिक और फिल्मों से जुड़े गंभीर मुद्दे पर बेबाक राय रखते हैं। वे अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है जिसकी काफी चर्चा की जा रही है। इस इंटरव्यू में उन्होंने सरकार की आलोचना की है साथ ही ये भी बताया है कि बॉलीवुड के तीनों खान किसी भी मुद्दे पर बोलने से क्यों बचते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने मुसलमान होने का कभी ढिढोरा नहीं पीटा।

नसीरुद्दीन शाह के बेबाक बोल: 'मैं नहीं पढ़ता नमाज, यहां लोग कुरान पढ़ते जरूर हैं लेकिन समझते कम'
विज्ञापन

10 of 10
निकिता रावल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री निकिता रावल के साथ नई दिल्ली के शास्त्री नगर में बंदूक की नोंक पर लूटपाट की गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान एक्ट्रेस से करीब 7 लाख रुपये लूट लिए गए। दरअसल, निकिता एक शूटिंग के सिलसिले में राजधानी में अपनी मौसी के साथ रह रही थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। निकिता के मुताबिक लुटेरों ने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था, इसलिए वे उन का चेहरा नहीं देख सकीं।

बॉलीवुड: अभिनेत्री निकिता रावल के साथ हुई लूटपाट, बंदूक की नोक पर लूटे 7 लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें