फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Bageshwar: पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले सोनू सूद समेत ये सितारे, हाथ जोड़कर किया बाबा का स्वागत

Sat, 13 Jan 2024 06:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे और बाबा बागेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में सुर्खियां बटोर चुके पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने आम लोगों से लेकर कई बड़ी हस्तियां आती हैं। बॉलीवुड भी आम लोगों की तरह पूजा-पाठ से अछूता नहीं है। ऐसे में हाल ही में, शहनाज गिल, जैकलीन फर्नांडीज और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव जैसी मशहूर हस्तियों ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड सितारे और बाबा बागेश्वर - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में सोनू सूद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के गले में माला डालकर उनका स्वागत करते नजर आए। शहनाज हरे रंग का पारंपरिक सूट पहने नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर जैकलीन ने गुलाबी रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है। एल्विश काले जैकेट में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

श्रीराम की भक्ति में लीन हुईं कंगना, बोलीं- 'भारतीय मन हर स्थिति में प्रभु राम का स्मरण करता है'
विज्ञापन

3 of 5
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कर रहे शादी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री भारत के मध्य प्रदेश में एक धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के एक हिंदू पुजारी हैं। उन्हें छतरपुर के बागेश्वर धाम में कथा वाचन के लिए जाना जाता है। राघव शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया। वीडियो साझा कर उन्होंने लिखा, "बाबा बागेश्वर धाम सरकार जी आने और अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद । जय श्रीराम, बागेश्वर धाम सरकार।"

4 of 5
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बाबा की जय हो, खुशी हुई यह देखकर की सभी पूजा पाठ में अपना मन लगा रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाबा ने आशीर्वाद देकर आप सभी की जिंदगी बना दी।' एक और यूजर ने लिखा, 'अपनी छवि सुधारने के लिए बाबा का इस्तेमाल किया गया है।'

Hindi in Hindi Cinema: न हिंदी पढ़नी आती है न हिंदी बोलनी आती है, इसीलिए तो नहीं बन गया हिंदी सिनेमा ‘बॉलीवुड’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी बागेश्वर बाबा के दर्शन के लिए पहुंची थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, शहनाज को आखिरी बार भूमि पेडनेकर, करण कुंद्रा, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी के साथ थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें