फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सोनू सूद ने निधि अग्रवाल संग 'तुम तो ठहरे परदेसी' गाने पर किया डांस, आगे का ट्विस्ट देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 10 Aug 2021 07:23 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal
सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान हजारों गरीब, असहाय और श्रमिकों की मदद कर करोड़ों लोगों के दिलों को जीता था। यही नहीं वे आज भी कई अच्छे काम कर रहे हैं। नेक इंसान होने के साथ साथ वे अच्छे कलाकार भी हैं। उनकी कई फिल्में पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई हैं। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करते हैं। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे जैसे ही निधि अग्रवाल के साथ डांस करने के लिए जाते हैं। वैसे ही एक मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। आइए देखते हैं ऐसा क्या खास है इस वीडियो में - 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद जैसे ही निधि अग्रवाल के साथ "तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे" गाने पर डांस करने के लिए जाते हैं। वैसे ही एक देसी फैन उनके बीच में आकर सेल्फी लेने लगता है। इस बीच सोनू सूद का रिएक्शन देखने लायक होता है। 

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal
वीडियो को पूरा देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसे निधि अग्रवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। लाखों लोग अब तक इसको देख चुके हैं और अपने चाहने वालों के बीच इसे शेयर भी कर रहे हैं। 

4 of 5
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal
वीडियो में सोनू सूद और निधि अग्रवाल की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अल्ताफ राजा का लोकप्रिय गाना तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे 90 के दशक का लोकप्रिय गाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद और निधि अग्रवाल - फोटो : Instagram/nidhhiagerwal
निधि अग्रवाल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स इसे देखने के बाद कमेंट करते हुए प्यार भरे रिएक्शन्स दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें