फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: नीरज चोपड़ा के लिए ट्वीट कर ट्रोल हुए अमिताभ बच्चन, यूजर बोले- 'ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी से मिला...'

Tue, 10 Aug 2021 05:44 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीरज चोपड़ा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि नीरज ने अपने  पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका था। अब देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नीरज को इस शानदार जीत पर बधाई दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई देना भारी पड़ गया है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने टोक्यो ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा की तारीफ में एक ट्वीट किया था जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन उन कलाकारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए वह अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक कार्टून वीडियो साझा करते हुए भारत की ओलंपिक टीम की तारीफ की। इस वीडियो में नीरज कुमार की उपलब्धि को दिखाया गया है। उन्होंने नीरज चोपड़ा के कार्टून वीडियो के ट्वीट में लिखा, 'एक सीने ने, 103 करोड़ सीने चौड़े कर दिए और भारतीय ओलंपिक टीम ने विश्व भर में देश का झंडा गाड़ दिया !' 
    
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
दरअसल, अभिनेता ने इस ट्वीट में भारत की जनसंख्या 130 करोड़ के बजाय 103 करोड़ लिख दी। इसपर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'इनका आधा जीन करेक्शन और संशोधन करने में चला जाएगा।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, '103 करोड़?? ये ज्ञान कौन सी यूनिवर्सिटी पर प्राप्त हुआ है, अंधभक्ति में बची 27 करोड़ जनता को नाइजीरिया पहुंचा दिया गया चिचा।'
       

 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। उनके उम्र के बहुत से सितारे जहां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है और वो शानदार रोल्स निभा रहे हैं। वहीं, दर्शक भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट फैंस संग साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
बात करें बिग बी के वर्कफ्रंट की तो वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'चेहरे' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 भी होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें