फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज मदर्स डे है मां को कुछ नहीं होगा': रंग लाई सोनू सूद की कोशिश, ठीक हुई लड़की की कोरोना पीड़ित मां

Sun, 09 May 2021 03:36 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
नौ मई को यानी कि आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके को सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपनी-अपनी माओं पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर जारी है। इसी बीच एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपनी मां के इलाज को लेकर अभिनेता सोनू सूद को धन्यवाद दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
अभिनेता सोनू सूद की तरफ से मदद पाकर कृतज्ञ यूजर ने अभिनेता का दिल खोलकर शुक्रिया अदा किया। लड़की ने लिखा 'आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। आपने मेरी मां को हर रोज शाम से पहले रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचाया। अंजुमन इस्लामिक अस्पताल रांची में मां ठीक हैं। रात को ऑक्सीजन लेवल गिर गया था। आप सबने मेरी मां को बचाया है। धन्यवाद सोनू सूद सर, शुभम सर और गोविंद।'
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने बड़ा ही प्यारा और हौसला बढ़ाने वाला रिप्लाई किया। सोनू ने मैसेज को रिट्वीट करते हुए लिखा कि 'मां को कुछ नहीं होगा। वैसे भी आज मदर्स डे है।' सोनू के इस ट्वीट को अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल में अभिनेता सोनू सूद लोगों के असली हीरो बनकर सामने आए हैं। वह लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तक हर तरह से मदद कर रहे हैं। उनसे सहायता मांगने वालों में आमलोग ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर से लेकर सेलेब्स तक शामिल हैं। सोनू सभी के ट्वीट का तत्काल जवाब देने के साथ ही उनकी हर संभव मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
बता दें कि सोनू सूद के इस नेक काम में सारा अली खान भी मदद कर रही हैं। इसको लेकर अभिनेता ने लिखा कि 'सूद फाउंडेशन में आपके योगदान के लिए मेरी प्यारी सारा अली खान को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप पर बहुत गर्व है और अच्छा काम करते रहिए। आपने इन कठिन समय के दौरान राष्ट्र के युवाओं को आगे आने और मदद करने के लिए प्रेरित किया है। आप एक हीरो हैं सारा अली खान।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें