फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा: रणबीर और आलिया की शादी पर सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- मुझे नहीं पता लेकिन इस शख्स को मालूम हो सकता है

Wed, 27 Oct 2021 03:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनी राजदान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं। वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इसमें हैंडसम हंक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई। यह फिल्म अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आलिया और रणबीर के प्यार की चर्चा शादी तक पहुंच चुकी है।

मां सोनी राजदान ने दी शादी पर प्रतिक्रिया

दोनों ही इस रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं ऐसे में फैंस यह जानने की कोशिश में लगे हुए हैं कि आखिर दोनों कब शादी कर रहे हैं। हाल ही में आलिया की मां सोनी राजदान ने एक चैनल से अपने काम को लेकर बात की जिसमें उनसे आलिया की शादी को लेकर सवाल पूछ लिया गया।  सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि आलिया कब शादी कर रही हैं, सोनी ने कहा कि, 'यह तो मुझे भी नहीं पता कि कब होने वाला है। मैं खुद जानकारी की तलाश में हूं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि ऐसा होने में अभी वक्त है'। सोनी ने कहा कि, 'ऐसा होने में थोड़ा समय लगेगा, इसमें अभी वक्त है। ये कब होगा ये मुझे नहीं पता बल्कि आप इसके लिए आलिया के एजेंट से बात कर सकते हैं पर मुझे नहीं लगता कि उसे भी पता होगा'।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर की शादी की खबर लंबे समय से चर्चा में है। कई बार ऐसा भी कहा गया कि दोनों पहले ही सगाई कर चुके हैं और दिसंबर तक शादी कर लेंगे। हालांकि इन खबरों को गलत बताया गया। वहीं कई बार सेलेब्स के मुंह से भी ऐसी बातें निकल गईं जिससे यह साबित हो गया कि आलिया और रणबीर अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में काजोल ने आलिया को भट्ट की जगह कपूर बुला दिया था। वहीं एक रियलिटी शो के दौरान करिश्मा अपने परिवार के सदस्यों के नाम गिनवा रही थीं जिस पर अनुराग बासु ने कहा था कि इसमें आलिया का नाम भी जोड़ लो। इस पर करिश्मा शांत हो गईं थीं। वहीं एक बार खुद रणबीर ने कहा था कि वह शादी के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें आलिया की तो वह कई बार ये कह चुकी हैं कि उनकी शादी में अभी वक्त है। हालांकि सोशल मीडिया पर वो गुपचुप तरीके वाली ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं जिससे पता चलता है कि वह रणबीर के बारे में बातें कर रही हैं। फिलहाल दोनों अपने करियर में व्यस्त हैं। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं तो वहीं रणबीर 'शमशेरा' में नजर आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें