फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अमिताभ बच्चन ने कहा- उम्र हो गई है अब, यूजर्स बोले- लेकिन लात फिर भी चल रही है

Wed, 27 Oct 2021 03:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। अमिताभ इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अपने जीवन और फिल्मों से जुड़ी यादों को साझा करते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। अमिताभ इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अपने जीवन और फिल्मों से जुड़ी यादों को साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बुधवार को अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसके कैप्शन में जो लिखा है, उस पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया आ रही है। इस तस्वीर पर अमिताभ ने फनी कैप्शन लिखा है, जिस पर यूजर्स न सिर्फ मौज ले रहे हैं, बल्कि हंसी-मजाक भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ ने लिखा- अब उम्र हो गई है...
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अब उम्र हो गई है, भाई साहेब, लेकिन लात अभी भी चल रही है। यह कैप्शन लिखते हुए उन्होंने इसके आगे हंसने वाले इमोजी बनाये। तस्वीर में अमिताभ बच्चन लात मारते हुए दिख रहे हैं। उनके इस फोटो पर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को 2 लाख 63 हजार से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स बोले- आपकी लात चलरी रहे...
अमिताभ की इस तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- आपकी लात ऐसे ही चलती रहे। यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, भगवान करे आपकी उम्र और लात ऐसे ही चलती रहे। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने लिखा, रेखा जी आपसे प्यार करती हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि वह जानती है कि यह किस फिल्म का सीन है। अमिताभ के इस पोस्ट पर यूजर्स अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं और हंसी-मजाक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि वह अपने फैंस के लिए रात 3 बजे उठकर ब्लॉग लिखते हैं। उन्होंने कहा था कि इस वक्त वातावरण शांत होता है और घर के सभी सदस्य सोये होते हैं।  अमिताभ अक्सर अपने शो केबीसी में भी अपने जीवन और फिल्मों को लेकर नये-नये खुलासे करते रहते हैं। हाल ही में केबीसी के सेट पर शोले फिल्म की कास्ट री-यूनियन हुई थी जहां अमिताभ ने हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और रमेश सिप्पी के साथ खूब मौज-मस्ती की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें