फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सेल्फी वीडियो में बोल्ड अवतार में नजर आईं सोनम कपूर, यूजर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

Wed, 01 Sep 2021 01:58 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक महीने पहले लंदन से मुंबई लौटीं सोनम लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वो भले ही अब चुनिंदा फिल्मों में ही काम कर रही हों लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। सोनम अपने सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो जिम वर्कआउट के बाद पोज देती नजर आ रही हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस सेल्फी वीडियो को पोस्ट करने के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'आपने अगर वीडियो सेल्फी नहीं ली तो फिर क्या वर्कआउट किया'? इस तस्वीर में बोल्ड जिम वियर पहने सोनम अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 



विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Social Media
सोनम कपूर की इस सेल्फी वीडियो पर कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। दरअसल कुछ यूजर्स का कहना है कि सोनम ऐसी सेल्फी या वीडियो पोस्ट करके क्या दिखाना चाहती हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसे आउटफिट पहनकर वो अपने अंग का प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि सोनम अपने पेट को दिखाकर ये साबित कर रही हैं कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो सोनम के इस लुक को बहुत बढ़िया बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर का आलीशान बंगला - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि पिछले दिनों जब सोनम मुंबई लौटीं तो उनके ढीले ढाले कपड़ों को देखकर यूजर्स अंदाजा लगाने लगे थे कि शायद सोनम मां बनने वाली हैं। जब इसकी चर्चा आगे बढ़ी तो सोनम ने अदरक वाली चाय पीते हुए एक तस्वीर साझा की और बताया कि पीरियड्स के समय में ये चाय अच्छी होती है जिससे यूजर्स जान गए कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं है।

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
कुछ समय पहले सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा संग वीडियो कॉल का एक शॉर्ट वीडियो साझा किया था। आनंद और सोनम इन दिनों एक दूसरे से दूर हैं और फोन्स-वीडियो कॉल्स के जरिए एक दूसरे से जुड़े हैं। बता दें कि हाल ही में आनंद सोनम के साथ उनकी छोटी बेटी रिया कपूर की शादी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम पिछले काफी समय से लंदन में हैं और उनकी पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। सोनम कपूर जल्द ही शोमी मखीजा की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें