फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: लंदन में है सोनम कपूर का ये आलीशान घर, ऐसा ‘ड्रीम होम’ बनाने में छूट जाए अच्छे अच्छों का पसीना

Tue, 07 Sep 2021 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर फिल्मों के साथ अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। उनके पति आनंद आहूजा  दिल्ली के जाने माने कारोबारी हैं और अपनी पत्नी को हर सुख सुविधा देते हैं। वहीं सोनम भी फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करती हैं। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सोनम के पास दिल्ली में आलीशान घर हैं। लेकिन लंदन में मौजूद उनका घर किसी राजमहल से कम नहीं लगता है।

सोनम ने कराया होम टूर
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लंदन वाले घर की तस्वीरें साझा की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने लंदन वाले घर को जिस खूबसूरती से सजाया है, उसे देख यकीनन आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी। सोनम कपूर ने अपने घर की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनके डाइनिंग एरिया से लेकर बेडरूम तक की तस्वीर देखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
यह घर बाहर से जितना दिलकश नजर आता है अंदर से उतना ही सुंदर है। सोनम कपूर लंदन आने के बाद इसी घर में रहती हैं। सोनम के घर के शानदार इंटीरियर को देख लोग इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
इस तस्वीर में आप सोनम का डायनिंग एरिया देख सकते हैं। सोनम के पति आनंद आहूजा का फैमिली बिजनेस काफी बड़ा है। आनंद आहूजा  'भाने' के सीईओ एंड फाउंडर हैं। 

4 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
इस तस्वीर में डायनिंग टेबल साफ नजर नजर आ रहा है जो देखने में बेहद लग्जरी है। सोनम के घर के शानदार इंटीरियर को देख लोग इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
ये सोनम कपूर का बेडरूम है, जिसे लाइट कलर से पेंट कराया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
Sonam Kapoor London House - फोटो : Instagram: @Sonamkapoor
ये बाथरूम की तस्वीर है... सोनम ने अपने घर को कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। पूरे घर में वुडन फ्लोरिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आनंद और सोनम की मुलाकात 2014 में हुई और तभी से ये दोनों एक साथ हैं। आपको बता दें सोनम ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें