सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी हैं। इससे पहले अक्षय और सोनाक्षी 'राउडी राठौर', 'जोकर', 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई', 'हॉलीडे: ए सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक बार फिर खिलाड़ी कुमार के साथ फिल्म करने को लेकर सोनाक्षी ने प्रतिक्रिया दी है।