फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा बोलीं- 'मैं उस Kiss का विरोध भी ना कर सकी, मेरी आंखों में आंसू थे'

Fri, 06 Oct 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh bachchan and Rekha
अभिनेत्री रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा वक्त हो गया है। उनके फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी बहुत सी बातें होती रही हैं। उनकी जिंदगी के बारे में उनके चाहने वाले जानना भी चाहते हैं लेकिन रेखा की जिंदगी में इतने घुमाव है कि उसको समझना आसान नहीं। रेखा की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई किस्से यासिर उस्मान की किताब रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी में बताए हैं। इसमें उनके साथ धोखे से हुए किस से लेकर सास से मिली गालियां तक कई किस्से शामिल हैं।
विज्ञापन

फिल्म में किसिंग सीन का नहीं था अंदाजा

2 of 5
Rekha and Vishwjeet
अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली रेखा की जिंदगी में शूटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि वह सकते में आ गईं। फिल्म 'अनजाना सफर' के लिए रेखा सेट पर पहुंची तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह का कोई सीन फिल्माया जाएगा।  रेखा रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची। निर्देशक ने एक्शन बोला और एक्टर विश्वजीत ने रेखा की तरफ बढ़ उनके होंठ को अपने होंठो में ले लिया।
विज्ञापन

किसिंग सीन के बाद रेखा बहुत रोईं

3 of 5
Rekha
विश्वजीत रेखा को बाहों में जकड़ कर लगातार किस करते जा रहे थे, रेखा विरोध भी नहीं कर पा रहीं थी। विश्वजीत 5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे। यूनिट के मेंबर्स की सीटियों की आवाज रेखा के कानों में पड़ी उनकी आंखों में आंसू आ गए। रेखा ने आंखें बंद कर ली।

विनोद मेहरा की मा्ं ने रेखा के साथ किया था ऐसा बर्ताव

4 of 5
Rekha
'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में रेखा और विनोद मेहरा का शादी के बाद उनके घर लौटने से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है। कलकत्ता में शादी करने के बाद विनोद और रेखा वापस मुंबई आए। दोनों जैसे ही घर पहुंचे तो विनोद मेहरा की मां का गुस्सा देख सहम गए। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को पीटने को चप्पल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले सेक्स कोई बुरी बात नहीं

5 of 5
Rekha
रेखा सेक्स के बारे में क्या सोचती हैं, वो भी इस किताब में बताया गया है। रेखा सेक्स को लेकर काफी खुले विचार रखती थीं। उनका कहना था कि सेक्स को लेकर हौवा नहीं बनाया जाना चाहिए और ना ही शादी से पहले सेक्स में कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें