फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ साझा की दिवाली पूजा की तस्वीर, माथे पर तिलक लगाए आए नजर

Wed, 03 Nov 2021 08:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ एक तस्वीर साझा की है। शेयर की इस तस्वीर में वह ऑफिस में हुई दिवाली पूजा में शामिल होते नजर आए। इंस्टाग्राम पर शेयर हुई इस तस्वीर में रितेश सिधवानी भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। फोटो में फरहान माथे पर एक टीका लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो में फरहान सफेद ट्राउजर के साथ नीले रंग का कुर्ता और शिबानी गहरे हरे रंग की ड्रेस पहनी दिखाई दीं।

तस्वीर को साझा करते हुए फरहान ने मुस्कुराते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली"। वहीं, इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक दिल का इमोजी पोस्ट किया। शिबानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "मिठाइयों, यादों और मुस्कुराहट से भरे त्योहार के लिए! हैप्पी दिवाली।"
 

 

विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते देते हैं। इससे पहले शिबानी के जन्मदिन पर, उन्होंने उनके साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की इसे कैप्शन दिया था, "मेरे पूरे दिल से.. जन्मदिन मुबारक हो शू। लव यू।"

 

विज्ञापन

3 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी शाक्य के साथ भीएक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। यह तस्वीर लगभग 20 साल पुरानी यह तस्वीर लंदन में ली गई थी, फोटो में युवा फरहान शहर की सड़कों पर शाक्य के साथ नजर आ रहे थे। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन लिखा, "पीक-ए-बू, लंदन डायरीज 2002।"
 

 

4 of 5
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान और शिबानी बीते तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने उनके नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था। अपने जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने फरहान के साथ एक तस्वीर साझा की थी और टैटू की एक झलक दिखाई थी। इससे पहले, फरहान ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों अलग हो गए थे। उनकी दो बेटियां शाक्य और अकीरा भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान आखिरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म तूफान में नजर आए थे। फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी थे। हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म जी ले जरा की घोषणा की थी। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जोनास मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें