बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने कामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की मदद करना हो या सोशल मीडिया के जरिए फनी रिएक्शन देना सोनू सूद चर्चा का विषय बन ही जाते हैं। उन्हें अब भी मदद के लिए ढेरों रिक्वेस्ट मिलती हैं, जिनमें से कुछ काफी अजीब भी होती हैं। हाल ही में सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर ऐसी ही दो रिक्वेस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिससे वह फिर सुर्खियों आ गए हैं।
दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने सोनू से कहा, सर 1 करोड़ दो ना मुझे। इस पर सोनू ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, बस 1 करोड़? थोड़े ज्यादा ही मांग लेता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, सोनू सर मुझे आपकी अगली फिल्म में कोई रोल देंगे क्या? इसका जवाब देते हुए सोनू बोले, किसी की मदद करने से बड़ा कोई रोल नहीं। वो रोल कर ले, तेरे से बड़ा कोई हीरो नहीं।