आमिर खान इस साल अभिनय और निर्माण प्रयासों को एक साथ करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित स्पेनिश फिल्म कैम्पियोन्स की हिंदी रीमेक 'सितारे जमीन पर' में नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू हो गई थी, जिसे इस साल क्रिसमस के दौरान रिलीज किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है।