असल कहानियों से प्रेरित और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर फिल्म 'सर मैडम सरपंच' 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कर विजेता अभिनेत्री सीमा बिस्वास की अद्भुत अदाकारी का दम इसके ट्रेलर में ही देखने को मिल रहा है। फिल्म को बनाया भी नेशनल अवार्ड विनर प्रवीण मोरछले ने हैं। फिल्म की मुख्य अदाकारा एरियाना सजनानी अपनी इस फिल्म के सिलसिले में इन दिनों देश की उन महिला सरपंचों से मुलाकात करने निकली हैं जिन्होंने अपना अच्छा खासा करियर छोड़कर गांवों की साज संभाल करने का बीड़ा उठाया है।