फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Dahiya: विवेक दहिया-कुमार शानू की बेटी शैनन संग करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात

Mon, 03 Apr 2023 05:35 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Dahiya-Shannon - फोटो : social media
विवेक दहिया टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। उन्होंने ये हैं मोहब्बतें, कवच-काली शक्तियों से और कयामत की रात जैसे कई टीवी शो में अभिनय किया है। उन्होंने कई फेमस वेब शो में भी काम किया है। उनके फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। वह जल्द ही बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। दरअसल, विवेक चल जिंदगी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक रोड ट्रिप पर आधारित है। 
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Dahiya-Shannon - फोटो : social media
एक्टर ने फिल्म को लेकर जाहिर की खुशी
हाल ही में एक्टर ने अपनी बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बात की है। उन्होंने कहा मैं सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए चल जिंदगी को चुना है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से आपको मेरा अलग सिनेमाई अवतार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Dahiya-Shannon - फोटो : social media
बॉलीवुड में हमेशा से काम करना चाहती थीं शैनन
विवेक के साथ इस फिल्म में दिग्गज गायक कुमार शानू की बेटी शैनन भी नजर आने वाली हैं। शैनन की भी यह डेब्यू फिल्म है। वह काफी वक्त से लॉस एंजिल्स में थी और वहां पर गायिका के तौर पर काम भी किया है। शैनन हमेशा से हिंदी फिल्मों में काम करना चाहती थीं। 

4 of 5
movie-Chal Zindagi - फोटो : social media
फिल्म में नजर आएंगे कई कलाकार
बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर शैनन ने कहा कि अमेरिका में अपने सिंगिंग करियर में व्यस्त होने के दौरान, मैंने हमेशा बॉलीवुड फिल्म में काम करने का सपना देखा था। मैं खुश हूं कि चल जिंदगी के साथ मेरा सपना सच होने जा रहा है। यह एक बोनस है कि मुझे पापा के साथ दो गाना गाने का मौका भी मिला है। इस फिल्म में विवेक दहिया और शैनन के साथ संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा और विक्रम सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 

साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
movie-Chal Zindagi - फोटो : social media
कुछ इस तरह होगी फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी चार मुख्य किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में सना जो कि अमेरिका में एक म्यूजिक छात्र है, साहिल जो एक कॉलेज का छात्र है। सदानंद जो कि रिटायर्ड गवर्नमेंट कर्मचारी है और एक 10 वर्षीय लोक कलाकार विवान है। एक दिन सभी लेह लद्दाख के सफर पर निकलने का फैसला करते हैं। सभी एक दूसरे से अनजान होते हैं और यात्रा के दौरान चारों की मुलाकात होती है। फिर एक साथ लेह के सफर का फैसला करते हैं। यह यात्रा सभी के लिए काफी शानदार और न भुलाई जाने वाली होती है, जिसका इनके जीवन पर गहरा असर पड़ता है, जिससे उनकी लाइफ को लेकर पूरी धारणा बदल जाती है। 

Mithun Chakraborty: टैगोर की कल्ट क्लासिक 'काबुलीवाला' के 'रहमत' बनेंगे मिथुन दा, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें