फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां हैं सिंगल मदर की मिसाल, अकेले दम पर ही की बच्चों की परवरिश

Thu, 22 Apr 2021 08:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सिंगल मदर्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी सितारे हों या आम लोग सिंगल पैरेंट्स की जिम्मेदारी निभाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। बच्चे को माता-पिता दोनों का प्यार देना उतना भी आसान नहीं है जितना कि सुनने में लगता है। इन सभी के बीच कई ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ असल जिंदगी में सिंगल मदर की भी भूमिका निभाई और बखूबी अपने बच्चों की परवरिश की। ये सितारे आम लोगों के लिए भी प्रेरणा है तो चलिए बताते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अकेले दम पर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया है।
विज्ञापन

2 of 7
बेटियों के साथ सारिका हसन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री सारिका ने अपनी शादी से पहले बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया था। श्रुति का जन्म 1986 में हुआ था, जिसके दो साल बाद सारिका शादी के बंधन में बंधीं। शादी के बाद बेटी अक्षरा हासन का जन्म हुआ। कमल ने 2004 में सारिका को तलाक दे दिया जिसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रहने लगीं और सिंगल मदर के रूप में दोनों बेटियों की परवरिश की।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चों के साथ पूनम ढिल्लन - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लन भी असल जिंदगी में एक सिंगल मदर हैं। उन्होंने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद पूनम ने अपने बच्चों का खुद ही पालन-पोषण किया। 

4 of 7
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : Instagram
नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की लव स्टोरी तो किसी से नहीं छुपी है। विवियन से नीना की बेटी मसाबा हुईं। नीना ने विवयन से शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही मसाबा को पाला और आज मसाबा का नाम बड़े फैशन डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है।
विज्ञापन

5 of 7
अपने बच्चों संग करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
2003 में करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और 11 साल बाद उनका तलाक हो गया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों की अकेले ही बखूबी परवरिश कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बेटियों के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
45 वर्षीय सुष्मिता सेन सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं और उनकी सिंगल मदर के रूप में देखभाल करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सारा अली खान, अमृता सिंह, इब्राहिम खान - फोटो : Instagram
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें