फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाबेन का ये मॉडर्न अंदाज देख बबीता जी को भूल जाएंगे जेठालाल, वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 22 Apr 2021 08:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा वकानी, दिलीप जोशी - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे का कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा अक्सर चर्चा में बना रहता है। 2008 में ये शो टीवी पर पहली बार प्रसारित हुआ था और आज तक इस शो को दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। इस शो का हर एक किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं चाहे फिर वो जेठालाल हों, बबीता जी या फिर दयाबेन। इस शो में मुख्य भूमिका निभानी वाली दयाबेन यानी दिशा वकानी भी लोगों की पसंदीदा हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा वकानी - फोटो : Instagram
दरअसल ये वीडियो फेस एप की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो में दिख रही अभिनेत्री को एक फैन ने दयाबेन का चेहरा दे दिया है। इसे दया के फैन पेज से साझा किया गया है। इस वीडियो में दयाबेन यानी दिशा वकानी विदेशी अंदाज में नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्माः दिशा वकानी - फोटो : Instagram
इस वीडियो में सीन  हॉलीवुड फिल्म का है जिसे फेस ऐप की मदद से एडिट किया गया है।वीडियो में दिख रहा है कि पहले तो दिशा कुछ सोच रही होती हैं फिर अचानक से वो शॉपिंग का मूड बना लेती हैं, लेकिन वो जैसे ही शॉपिंग के लिए निकलती हैं रास्ते में गिर जाती हैं। कभी वो भागती दिखती हैं तो कभी गन लेकर फायर करती नजर आती हैं। अब दया का ये फनी वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा।


 

4 of 5
दिशा वकानी - फोटो : Instagram/dishavakanioffcal
इससे पहले भी कई सितारों के ऐसे ही फनी वीडियो आए थे जिनमें किसी और के चेहरे पर उनका चेहरा एडिट कर दिया गया था। बात करें दिशा वकानी की तो उन्हें तारक मेहता शो की जान माना जाता है। ये ही वजह है कि दर्शक बेसब्री से अपनी दयाबेन के लौट आने का इंतजार रहे हैं और मेकर्स भी इसी कोशिश में हैं कि दिशा वकानी शो में लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
इसी बीच दर्शकों के लिए एक खुशखबरी ये भी है कि इस शो का एनिमेटेड वर्जन रिलीज हो चुका है। ये दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। इसमें सभी किरदार एनिमेटेड रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं दयाबेन भी इस शो में आपको जरूर दिखाई देंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें