फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again vs Pushpa 2: क्या सिंघम अगेन-पुष्पा 2 के बीच नहीं होगी टक्कर? 1 अप्रैल को छाई रही यह खबर

Tue, 02 Apr 2024 08:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन, पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की सिंघम अगेन और अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बीते कई महीनों से इन दोनों फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने की बात सामने आ रही थी। इन फिल्मों के टकराव को लेकर दोनों सितारों के फैंस अलग-अलग दावे कर रहे थे।
Teesri Begum: फिल्म से 'जय श्री राम' हटाने का आदेश मानने से केसी बोकाडिया का इंकार, खटखटाया हाइकोर्ट का दरवाजा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'पुष्पा 2' का टीजर - फोटो : Social media
इस बीच 1 अप्रैल को आई एक खबर ने ट्रेड जगत में सनसनी फैला दी। दरअसल, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट टल गई है और यह अब सिंघम अगेन के साथ नहीं टकराएगी। बीते दिन ट्रेड में यह खबर चर्चा का विषय बनी रही। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया था कि पुष्पा 2: द रूल के निर्माता फिल्म को स्थगित करने पर विचार कर रहे हैं। वे फिल्म को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि वे इसे समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। सूत्र के मुताबिक शुरुआत में निर्माता इसे अगस्त से पहले खत्म करने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन चीजें योजना के मुताबिक नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में सूत्र हवाले से आगे बताया गया था कि फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग अभी बाकी है, क्योंकि अल्लू के स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण इसकी शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया था। साथ ही, रश्मिका के प्रतिबद्धताओं की वजह से भी इसकी शूटिंग में देर हुई है। सूत्र ने यह भी बताया कि अब चीजें सही दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अगस्त में फिल्म रिलीज होने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

4 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
1 अप्रैल को मूर्ख दिवस होने की वजह से लोग इस खबर पर संदेह जता रहे हैं। साथ ही, दोनों ही प्रोडक्शन हाउस की तरफ से भी इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन की बात करें तो फिल्म में अजय  के साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ हैं। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने की तैयारी है। 
Dune: Part 2: बड़े पर्दे के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी 'ड्यून पार्ट 2', ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें