फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dunki: शाहरुख की फिल्म से 'दूर कहीं दूर' गाना हटाए जाने पर शान को है दुख, बोले- 'मेरे करियर के इस मोड़ पर...'

Sat, 06 Apr 2024 04:53 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायक ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी में उनके गाने को रिप्लेस किए जाने को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका ट्रैक हटा दिया गया और उस जगह दूसरा गाना 'ओ माही' रखा गया था। 
विज्ञापन
1 of 5
शान, डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर शान के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी में गाना गाने से चूक जाने के बारे में बात की है। राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में उनका गाना 'दूर कहीं दूर' न होने से उन्हें बेहद दुख है। इसपर बात करते हुए गायक ने कहा, 'मेरे करियर के इस मोड़ पर उस गाने का मतलब मेरे लिए सूरज और चंद्रमा की तरह होता।'
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, शान - फोटो : सोशल मीडिया
शान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, 'ओम शांति ओम के बाद शाहरुख खान के लिए दोबारा गाने का मौका मिलना शानदार होता। मैंने यह गाना श्रेया घोषाल के साथ गाया था। मगर ठीक है, लेकिन यही जीवन है।' 

Siddharth-Saif: 17 साल बाद नई फिल्म के लिए साथ आए सिद्धार्थ आनंद-सैफ अली खान! वीडियो ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन

3 of 5
गायक शान-डंकी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
गायक ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी में उनके गाने को रिप्लेस किए जाने को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनका ट्रैक हटा दिया गया और उस जगह दूसरा गाना 'ओ माही' रखा गया था। शान ने इससे पहले एक बातचीत में कहा था, 'मैं इसे लेकर बहुत खुश था कि मुझे शाहरुख खान का गाना गाने को मिलेगा। मगर किसी कारण इस गाने को दूसरे गाने के साथ बदल दिया गया था।'

4 of 5
शान - फोटो : अमर उजाला मुंबई
उन्होंने कहा, 'ये चीजें होती रहती हैं। 'ओ माही' उस साउंडट्रैक का सबसे पसंदीदा गाना बन गया, जहां मेरा गाना रखा जाना था।' 'डंकी' का गाना 'ओ माही' अरिजीत सिंह ने गाया था। फिल्म का एक और गाना 'लुट पुट गया', जो दर्शकों का सबसे पसंदीदा गाना बनकर उभरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'डंकी' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म डंकी पिछले साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर समेत कई अन्य कलाकर अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।  

Kanguva Film: मगरमच्छ की आंख वाले दृश्य में क्या है खास, 'कंगुवा' के निर्माता धनंजयन ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें