फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला ने इस अनोखे अंदाज में शहनाज गिल को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 27 Jan 2021 12:43 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज यानि 27 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कल रात ही शहनाज गिल ने अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला और उनके पूरे परिवार संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
sidharth shukla and shehnaz kaur gill - फोटो : Instagram
इस मौके पर उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मम्मी भी मौजूद रहीं। दरअसल, शहनाज गिल ने एक होटल में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें एक प्राइवेट पूल भी बना था। सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को पूल में गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने केक कट कराया। सोशल मीडिया पर दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill - फोटो : social media
मालूम हो कि बिग बॉस के अपने सीजन की शहनाज गिल कटरीना कैफ मानी जाती थीं। सलमान खान ने उन्हें यह नाम दिया था। सीजन में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैन्स काफी पसंद करते थे।

4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
बता दें कि बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज गिल ने काफी वजन घटा लिया है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज वायरल होती हैं। वह कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोशूट करा चुकी हैं। कई ब्रैंड्स उन्हें हायर कर अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shehnaz gill - फोटो : instagram
बीते दिनों सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। बीते दिनों ही दोनों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला गोवा से वापस लौटे हैं। दोनों वहां पर वेकेशन मनाने पहुंचे हुए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें