फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी से लड़ाई के बाद पंजाब की कटरीना कैफ ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश, पिता ने खोले थे कई राज

Wed, 27 Jan 2021 12:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमांशी खुराना और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज यानि 27 जनवरी को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल अभिनेत्री और गायिका के साथ इंटरनेट सेंसेशन भी हैं। बिग बॉस 12 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रोमांस करने से लेकर मजेदार बातें करने तक, शहनाज गिल कई कारणों से चर्चा में रही हैं। आइए जानते हैं कैसा है पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल का अबतक का सफर-


 
विज्ञापन

2 of 5
shehnaz gill - फोटो : instagram
शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद शहनाज को साल 2015 में पंजाबी सिंगर गुरविंदर बरार के गाने 'शिव दी किताब' और कंवर चहल के गाने 'माझे दी जट्टी' वीडियो में नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन गईं।
विज्ञापन

3 of 5
shehnaz gill - फोटो : instagram
बिग बॉस में आने से पहले शहनाज और हिमांशी खुराना आपसी दुश्मनी के चलते काफी विवादों में थीं। दरअसल, शहनाज गिल ने लाइव जाकर हिमांशी खुराना के एक गाने 'आई लाइक इट' को सबसे घटिया गाना बताया था। इस दौरान अभिनेत्री ने हिमांशी के लिए भी कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। तब हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव जाकर उन्हें करारा जवाब दिया था।

 

4 of 5
शहनाज गिल, संतोख सिंह - फोटो : Social Media
इसके बाद दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। दोनों ने लगातार एक दूसरे के लिए भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। खबरों की मानें तो शहनाज गिल के पिता संतोष गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि विवाद के दौरान हिमांशी ने शहनाज को इतना टॉर्चर किया था कि वो परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमांशी खुराना और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इस खुलासे के बाद हिमांशी ने ट्वीट किया, 'अगर आपकी बेटी ने मेरी वजह से सुसाइड करने की कोशिश की तो सॉरी। लेकिन आप अपनी बेटी को भी समझाइए कि खुद ही कॉन्ट्रोवर्सी करो फिर खुद ही डिस्टर्ब हो जाओ। जब की आपकी बेटी कनाडा इंटरव्यू में बोली थी कि मुझे कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से काम मिल रहा है। आप सोच समझकर इंटरव्यू दो'।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें