फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाईं कियारा संग शादी की ये खास तस्वीरें

Fri, 10 Feb 2023 08:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर डीपी पर लगाई। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक पर भी डीपी बदली। डीपी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी और कियारा की शादी की खास तस्वीरें लगाईं।
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर बदली डीपी - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर लगाई है, जिसमें वह और कियारा एक-दूसरे के सामने हाथ जोड़े हुए बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ ने फेसबुक पर शादी की दो तस्वीरें प्रोफाइल पर लगाई हैं। फेसबुक की कवर पर जो फोटो लगी है, उसमें दोनों एक दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी पर लगा था पति चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- सेलेब्रिटी होने की कीमत चुकाई
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फेसबुक पर बदली डीपी - फोटो : Facebook

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा संग सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें लगाईं तो फैंस उत्साहित हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स अब कियारा के डीपी बदलने का इंतजार कर रहे हैं। कई फैंस ने कियारा आडवाणी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट किया। फैंस उन्हें भी सिद्धार्थ की तरह ही अपनी डीपी बदलने के लिए कह रहे हैं।

Karan Johar: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी! करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा

4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर हर तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के शादी के ही चर्चे हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तस्वीरों के बाद अब उनके फेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा ने आज अपनी शादी का एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कियारा ने धमाकेदार एंट्री ली है और दूल्हे राजा सिद्धार्थ उनका इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। फिर, दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। इसके बाद दोनों किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

 

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में कियारा ने लाइट पिंक शेड का लहंगा और हीरा पन्ना की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, सिद्धार्थ ने ऑफ व्हाइट के साथ गोल्डन टच की शेरवानी पहनी थी। कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरों ने फैंस का दिल लूट लिया था। इसके बाद उनकी दिल्ली से भी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह दोनों लाल इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, उन्होंने लाल ड्रेस पहन एक दूसरे का साथ दिया था।

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल रहीं धमकियां, बोलीं- मुझे खामोश रहने को कहा जा रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें