फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: OTT पर भी हुई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत और शहनाज को बॉयफ्रेंड की तलाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 10 Feb 2023 08:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फर्जी, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी बेसब्री से अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंजन जगत में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
बर्ट बछराच - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आए है। लीजेंड म्यूजिक कंपोजर बर्ट बछराच का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। बर्ट बछराज ने अपने म्यूजिक से एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी बल्कि ऑस्कर भी अपने नाम किए हैं। उन्हें 'डू यू नो द वे टू सैन जोस', 'वॉक ऑन बाय' और कई अन्य हिट गानों के लिए जाना जाता है। कंपोजर के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दुखद: ग्रैमी और ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर बर्ट का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 
विज्ञापन

3 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'बिग बॉस 16' के फिनाले वीक का हर दिन बिग बॉस और भी ज्यादा मुश्किल बनाने में लगे हैं। रोज आते नए-नए ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की जर्नी दिखाने के बाद बिग बॉस शो में एक और ट्विस्ट लाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, शो में एक ऐसे खतरे की एंट्री होने जा रही है, जो सभी घरवालों की आंखें खुली की खुली छोड़ने वाला है। यह कोई टास्क होगा या कोई नया शख्स.....चलिए बताते हैं आपको।


Bigg Boss 16: फिनाले से ठीक पहले 'बिग बॉस 16' में नए 'खतरे' ने दी दस्तक, इस शख्स की एंट्री देख सभी रह गए दंग

4 of 11
ए मैन कॉल्ड ओट्टो - फोटो : social media

जीवन किसी के जाने से समाप्त नहीं होता है। हमारे चारों तरफ खुशियां है बस उसे समझना है और जिंदगी को एक नए सिरे से जीने की कोशिश करनी है। टॉम हैंक्स की फिल्म 'ए  मैन कॉल्ड ओट्टो' की बात करें तो फिल्म की कहानी इसी भाव के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में टॉम हैंक्स ने 63 वर्षीय ओट्टो एंडरसन का किरदार निभाया है। ओट्टो एंडरसन एक स्टील कंपनी में काम करता है और वहां से सेवानिवृत होने के बाद आत्महत्या का प्रयास करता है लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से बच जाता है। यह  फिल्म  स्वीडिश लेखक फ्रेड्रिक बैकमैन के उपन्यास 'ए मैन कॉल्ड ओव' पर आधारित है। इस पर पहले भी साल 2015 में एक स्वीडिश में फिल्म 'ए मैन कॉलेड ओव' बन चुकी है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।फिल्म को आलोचकों ने भी खूब सराहा और यह फिल्म ऑस्कर तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

A Man Called Otto Review: टॉम हैंक्स ने अपने अभिनय से फिर चौंकाया, इस बार पेश की ये रोचक कहानी

विज्ञापन

5 of 11
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में जहां एक्ट्रेस की मां का निधन हुआ था, तो उसके बाद से ही वह पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राखी ने आदिल पर डेढ़ करोड़ के गबन और घरेलु हिंसाओं की धाराओं में केस दर्ज कराया है। अब ऐसे में राखी के एक्स हसबैंड रितेश सिंह का बयान सामने आया है।

Rakhi Sawant: आदिल को लेकर राखी के एक्स हसबैंड का चौंकाने वाला बयान, बोले- वह हर चीज पर जमाना चाहता था कब्जा
विज्ञापन

6 of 11
कांतारा - फोटो : social media

फिल्म 'कांतारा' के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, मेकर्स पर फिल्म के 'वराह रूपम' गाने को लेकर साहित्यिक चोरी का आरोप लगा है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए 'कांतारा' के निर्माता-निर्देशक विजय किरागंदुर और ऋषभ शेट्टी को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें कहा गया था कि  'वराह रूपम' गाना फिल्म में नहीं दिखाया जाएगा।


Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला

विज्ञापन

7 of 11
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते कुछ वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल अभिनेता अपनी पत्नी आलिया के साथ घरेलू विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया है कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कुछ वक्त पहले अभिनेता की मां मेहरूनिसा और आलिया के बीच संपत्ति विवाद का मामला सामने आया था।  वहीं, अब नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया को कोर्ट ने समन भेजा है। 

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन

8 of 11
शोभा कपूर, एकता कपूर - फोटो : social media

छोटे पर्दे की क्वीन एकता कपूर ने हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर फैंस के साथ साझा की है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने 2017 में शुरू किए गए अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी के प्रमुख पद को छोड़ दिया है। इसकी जिम्मेदारी एक नई टीम को सौंपी गई है, जो अब सारे ऑपरेशन देखा करेगी। एकता ने पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।

Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान

9 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' में नजर आई शहनाज गिल अब एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। पंजाब की कटरीना कैफ कही जानी वाली शहनाज को पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन अब वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन दिनों शहनाज अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में शाहिद कपूर शहनाज के शो का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने कहा कि वह बॉयफ्रेंड बनानी चाहती हैं, जिसके बाद फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई।

Shehnaaz Gill: सिद्धार्थ की मौत के दो साल बाद बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं शहनाज, फैंस बोले- सिडनाज ही बेस्ट था

10 of 11
रुबीना दिलैक , अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram
फिल्म 'चक दे इंडिया' से मशहूर हुई तान्या अबरोल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग शादी रचा ली है। 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने गुरुवार को आशीष वर्मा के साथ सात फेरे लिए। तान्या की शादी में 'बिग बॉस'  विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं।

Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी
विज्ञापन

11 of 11
फर्जी, द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज फर्जी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया था, जिसके बाद लोगों को सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। आज यह वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है और ट्विटर पर फर्जी का ट्रेंड होना इस बात की गवाही है कि फैंस को यह सीरीज बेहद पसंद आई है। लोग इसे बिंज वॉच कर रहे हैं। फर्जी में शाहिद कपूर ने अपने ओटीटी डेब्यू से एकदम धमाल मचा दिया है। फर्जी के डायरेक्टर रॉक एंड डीके हैं, जिन्होंने मनोज बायपेयी स्टारर वेब शो द फैमिली मैन बनाया था। 

Farzi: अब ओटीटी पर भी हो गई स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत, 'फर्जी' का 'द फैमिली मैन' से निकला तगड़ा कनेक्शन!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें