फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरशाह: जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा गया- 'कियारा के साथ 'किस' स्क्रिप्ट में था'? एक्टर ने दिया ये जवाब

Wed, 22 Sep 2021 04:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म कारगिल वॉर के सुपर हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर बनी है। फिल्म में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। जिस कारण यह फिल्म हिट रही। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी हाल ही में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने  फिल्म 'शेरशाह' में दिए किसिंग सीन के बारे में भी बात की। 

इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनको जवाब दिया। दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के स्पेशल गेस्ट वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड का एक नया 'अनसेंसर्ड' वर्जन यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इसमें शो के होस्ट कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ से 'शेरशाह' में कियारा के साथ उनके किसिंग सीन के बारे में सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किस सीन के बारे में बताया। 

विज्ञापन

2 of 5
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कपिल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, देखों इस फिल्म में जो भी हम दिखा रहे हैं, वो तकरीबन 90 प्रतिशत असली में उनकी जिंदगी में कहीं ना कहीं हुआ है। यह सुनते ही कपिल ने तपाक से पूछा कि मैं बाकी के 10 प्रतिशत की बात कर रहा हूं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
फिर सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि नहीं, नहीं.. वो भी सब हमने किरदार के लिए किया। उन्होंने कहा कि करना पड़ा, बहुत मुश्किल से, फोर्स से... जबरदस्ती से करना पड़ा सीन। फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभाई हैं।

4 of 5
शेरशाह - फोटो : शेरशाह

आपको बता दें कि सिद्धार्थ अपनी और कियारा के बीच की बॉन्डिंग को लेकर भी खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि नियमितता की भावना है, जो हम दोनों को जोड़ती है। कियारा भी सिद्धार्थ को अपना सबसे करीबी दोस्तों में से एक बता चुकी हैं। उनका कहना था कि सह-कलाकार के रूप में, सिद्धार्थ बेहद प्रेरित करने वाले केंद्रित इंसान हैं। वह बहुत तैयारी करना पसंद करते हैं और बहुत सारी रीडिंग करते हैं।  वह इंडस्ट्री में मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेरशाह - फोटो : शेरशाह
आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कियारा आडवाणी ने कहा था कि इस फिल्म के गानों ने डिंपल चीमा के दिल को छू लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें