फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: विवादों से खुद को कोसों दूर रखते हैं ये सितारे, ट्रोल्स भी नहीं ढूंढ पाते कोई कमी

Fri, 08 Oct 2021 01:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
माधवन, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में जितनी शोहरत और दौलत मिलती है बदनामी फैलने का डर भी उतना ही ज्यादा बना रहता है। आए दिन बॉलीवुड में कोई ना कोई सितारा किसी विवाद का हिस्सा बन जाता है। बड़े बड़े कानूनी मामलों के साथ साथ छोटी छोटी बातों पर बॉलीवुड सितारे ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाते हैं। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर ये सितारे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो खुद को विवादों से दूर रखते हैं।

विवादों से खुद को दूर रखते हैं ये सितारे

ऐसा नहीं है कि इनका नाम किसी विवाद में आया ही नहीं या किसी बात को लेकर ये सुर्खियों में ना रहे हों। मनोरंजन जगत में हर छोटी से छोटी बात भी मुद्दा बन जाती है लेकिन ये वो सितारे हैं जिन्होंने किसी भी विवाद का और बड़ा तमाशा नहीं बनाया। एनसीबी और ईडी ऑफिस के चक्कर काटने वाले सितारों के बीच आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों का नाम जो शांति से जीते हैं अपनी जिंदगी।
विज्ञापन

2 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रानी मुखर्जी

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। अपनी अनोखी आवाज और दमदार अभिनय से उन्होंने अलग पहचान बनाई। हालांकि रानी का नाम जल्दी किसी विवाद में सामने नहीं आता है। रानी सोशल मीडिया पर भी नहीं है और ना ही वो किसी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। रानी अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने लाना पसंद नहीं करती हैं ये ही वजह है कि उनके नाम पर कभी कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जो लीक से हटकर स्क्रिप्ट चुनते हैं और उन पर अभिनय करते हैं। जिन विषयों को हमारे देश में संवेदनशील समझा जाता है उस पर भी आयुष्मान दमदार अभिनय कर लोगों का दिल जीत लेते हैं। आयुष्मान ने कड़ी मेहनत से खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है और एक सफल अभिनेता होने के बावजूद आज तक उनका नाम किसी बड़े विवाद में नहीं आया है। साथ ही अपने लुक्स को लेकर आयुष्मान काफी सुर्खियां बटोरते हैं।

4 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : Insatagram- @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की स्त्री श्रद्धा कपूर भी अपने काम से काम रखना पसंद करती हैं। श्रद्धा एक से बढ़कर एक फिल्में करती हैं लेकिन उन्हें हमेशा चर्चा में बने रहना अच्छा नहीं लगता। इसी वजह से वो किसी भी मुद्दे पर जबरदस्ती अपनी कोई राय नहीं देती हैं। श्रद्धा भी अपनी लव लाइफ को कैमरे से दूर रखती हैं ऐसे में अब तक श्रद्धा किसी बड़े विवाद का हिस्सा नहीं बनी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जिम्मी शेरगिल - फोटो : इंस्टाग्राम
जिम्मी शेरगिल

मोहब्बतें के चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर तनु वेड्स मनु के राजा अवस्थी के किरदार तक जिम्मी ने हर रंग से दर्शकों को अपना फैन बनाया है। जिम्मी फिल्म में छोटे किरदार में हो या बड़े दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। वहीं बॉलीवुड के किसी भी विवाद से वो खुद को दूर रखते हैं और सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं। ये ही वजह है कि ट्रोल्स भी उनमें कोई कमी नहीं निकाल पाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर माधवन

हिंदी सिनेमा के सुलझे अभिनेता कहे जाने वाले मैडी यानि की माधवन का नाम भी कभी किसी विवाद में सामने नहीं आया। वहीं माधवन अक्सर किसी ना किसी उपलब्धि को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके जड़ से जुड़ाव और इंडस्ट्री के काम दोनों को लेकर जबरदस्त तारीफ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राजकुमार राव

राजकुमार इंडस्ट्री के एक दमदार अभिनेता हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। राजकुमार मिट्टी से जुड़े इंसान है इसलिए उनकी बातों में बेबाकी होती है लेकिन उस पर विवाद नहीं होता है। राजकुमार एक से बढ़कर एक फिल्में करते हैं और लोगों का उनका देसी अंदाज भी काफी पसंद आता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें