बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का परिवार इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। शाहरुख के बेटे आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में हैं। वह रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में मौजूद थे, जहां पर रेव पार्टी चल रही थी। इस घटना के बाद से ही आर्यन और शाहरुख खान से जुड़े पुराने मामले एक बार फिर चर्चाओं में आने लगे हैं। हाल ही में, शाहरुख खान का एक पुराना बयान सामने आया था, जिसमें किंग खान कहते नजर आ रहे थे कि, वह अपने बेटे को कहेंगे कि, वह ड्रग्स ले सकता है और लड़कियों के पीछे भाग सकता है।
वहीं, अब आर्यन से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें काजोल और शाहरुख की बातचीत देखी जा सकती है। इस वीडियो में काजोल अपनी बेटी नीसा और शाहरुख खान के बेटे आर्यन के भागने पर मजेदार जवाब देती नजर आ रही हैं।