मुंबई के आरे इलाके में 2700 पेड़ों को मेट्रो कारशेड के लिए काटे जाने के खिलाफ लगातार विरोध हो रहे है। पर्यावरण प्रेमियों के साथ अब बॉलीवुड स्टार्स भी पेड़ बचाने की मुहिम में आगे आए हैं। श्रद्धा कपूर, दीया मिर्जा, कपिल शर्मा और रवीना टंडन सहित कई स्टार्स ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। श्रद्धा कपूर ने रविवार को पर्यावरण प्रेमियों के साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया।