फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएफसी का नया लोगो रिलीज और 'तुर्रम खान' की रिलीज डेट तय समेत बॉलीवुड की 5 खबरें

Sun, 01 Sep 2019 08:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor, Turram Khan - फोटो : amar ujala
जान्हवी कपूर ने पायलट गुंजन सक्सेना को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना को जन्मदिन की बधाई दी है। जान्हवी कपूर इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा में हैं। जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने तस्वीर की कैप्शन में लिखा- गुंजन मैम, आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, हमारे देश की लाखों महिलाओं के लिए बहादुरी, मेहनत और ईमानदारी से परिश्रम का रास्ता बनाने के लिए शुक्रिया। आप हीरो और प्रेरणा स्त्रोत हो। आपको बता दें कि गुंजन सक्सेना देश की पहली महिला आईएएफ पायलट हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
CBFC logo - फोटो : social media
सीबीएफसी का नया लोगो रिलीज
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने अपना नया लोगो रिलीज किया। सीबीएफसी की अध्यक्ष प्रसून जोशी ने शनिवार को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौराम सीबीएफसी के नए लोगो का खुलासा किया है। इस कार्यक्रम में केंद्र सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर भी मौजूद थे। प्रकाश जावेडकर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : Twitter
हॉलीवुड फिल्म 'द ट्रांसपोर्टर' का हिंदी रीमेक बना सकते हैं जॉन अब्राहम
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बटला हाउस को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस बीच अब खबर है कि जॉन अब्राहम जल्द ही हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टैथम की फिल्म 'द ट्रांसपोर्टर' का हिंदी रीमेक बना सकते हैं। मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम ने फिल्म के रीमेक का बात को स्वीकारा भी है।

4 of 5
rajkumar rao - फोटो : bollywoodlife
राजकुमार राव ने 'तुर्रम खान' की रिलीज डेट का किया खुलासा
अभिनेता राजकुमार राव के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। इस बीच राजकुमार राव ने अपने फैंस को खास तोहफा देते हुए अपनी आने वाली फिल्म 'तुर्रम खान' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उनकी ये फिल्म अगले 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'तुर्रम खान' का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ अभिनेत्री नुसरता भरूचा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan - फोटो : social media
करीना कपूर और तैमूर का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी और बेटे तैमूर अली खान को लेकर चर्चा में रहती हैं। तैमूर के साथ करीना जहां भी नजर आती हैं सुर्खियों में छा जाती हैं। इस बीच मां-बेटे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना एक्सारसाइज करती दिखाई दे रही हैं और तैमूर अपनी मां को एक्सरसाइज करते हुए देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को करीना कपूर के फैन पेज kareena.kapoor.official ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें