फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kundra Bungalow: 100 करोड़ के बंगले में रहते हैं राज कुंद्रा, यहां मौजूद है बार से लेकर पूल तक, लाखों रुपये के झूमर भी लगाए गए

Wed, 21 Jul 2021 03:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Shilpa And Raj House - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) का नाम पोर्नोग्राफी केस में आया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उन्हें मुंबई के भायखला जेल में शिफ्ट किया गया है। राज कुंद्रा 9 कपंनियों के डायरेक्टर हैं। उनका कोरोड़ों का कारोबार है, वे महंगे तोहफे देने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी शिल्पा को करोड़ों के विला गिफ्ट में दिए हैं। इन्हीं में से एक है उनका मुंबई वाला बंगला, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

पत्नी का था सपना समुंदर किनारे घर हो अपना
शिल्पा (Shilpa Shetty) का एक सपना था, जिसे राज ने पूरा किया उन्हें मुंबई में एक सी-फेसिंग विला चाहिए था। शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान कुंद्रा और बेटी समीशा के साथ मुंबई के जिस घर में रहती हैं, वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

2 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
ये शिल्पा शेट्टी के घर के अंदर की तस्वीरें हैं। शिल्पा और राज के सी-फेसिंग विला का नाम ‘Kinara’ है। ये देखने में बेहद खूबसूरत है।

विज्ञापन

3 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
ये बात तो आप सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी योग के वीडियोज बनाती हैं। ये तस्वीर उनके गार्डन एरिया की है। जहां बठकर वे योग करती दिखाई दे रही हैं। यहां पर बुद्ध की एक खूबसूरत प्रतिमा भी लगी है, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

4 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी और राज का ये घर किसी राजमहल से कम नहीं है। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा के पास अथाह संपत्ति है। वह और उनका परिवार काफी लग्जरी लाइफ जीता है।
विज्ञापन

5 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी अकसर अपने घर की इस खास जगह से तस्वीरें शेयर करती हैं। कभी वो यहां बैठकर चाय पीती दिखाई देती हैं तो कभी किताबें पढते हुए।
विज्ञापन

6 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram/theshilpashetty
ये तस्वीर उनके घर के लिविंग एरिया की है, जहां दोनों का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
शिल्पा शेट्टी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा और राज के बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपये के आसपास है। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर का लिविंग एरिया काफी आलीशान है। 

8 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर का बार - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा के घर में एक बड़ा सा खूबसूरत बार है जिसे देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना आलीशान है।

9 of 10
शिल्पा शेट्टी का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का ये बंगला हर मायने में खास है। यहां का इंटीरियर, गार्डन सहित हर एरिया को खास तरह से तैयार किया गया है। यहां पर लाखों के झूमर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
शिल्पा शेट्टी के घर का किचन - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी के घर का किचन तो इतना आलीशान है कि इससे आपकी नजरें ही नहीं हटेंगी। शिल्पा ने फूड के कई वीडियोज यहीं से पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें